CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: रविंद्र भारती को प्रदेश में नई जिम्मेदारी, सूरजपुर को मिली मजबूत पहचान
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > रविंद्र भारती को प्रदेश में नई जिम्मेदारी, सूरजपुर को मिली मजबूत पहचान
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

रविंद्र भारती को प्रदेश में नई जिम्मेदारी, सूरजपुर को मिली मजबूत पहचान

Last updated: December 18, 2025 12:20 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

सूरजपुर, छत्तीसगढ़
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में लंबे समय से प्रतीक्षित प्रदेश स्तरीय घोषणा आखिरकार सामने आ गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टीकरिहा ने प्रदेश टीम की घोषणा की, जिसमें सूरजपुर जिले के युवा नेता रविंद्र भारती को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश टीम में रविंद्र भारती को युवा मोर्चा का प्रदेश खेल एवं कला प्रमुख नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति न केवल उनकी संगठनात्मक सक्रियता और अनुभव का सम्मान है, बल्कि सूरजपुर जिले के लिए भी गौरव का विषय मानी जा रही है। उल्लेखनीय है कि रविंद्र भारती इससे पूर्व भाजयुमो सूरजपुर के जिला अध्यक्ष के रूप में सफल दायित्व निभा चुके हैं।

इसी क्रम में संगठन ने जिले में भी नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है। जिला मंत्री देव गुप्ता को युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष, पूर्व उपाध्यक्ष यशवंत प्रताप सिंह को जिला महामंत्री, वहीं पूर्व जिला मंत्री रूपेंद्र कुशवाहा को भी जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है।

इसके अलावा जिले से सचिन तायल एवं मुकेश साहू को युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है, जिससे संगठन में सूरजपुर की भागीदारी और प्रभाव और मजबूत हुआ है।


इन सभी नियुक्तियों की घोषणा के बाद जिले भर में हर्ष और उत्साह का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इसे संगठन की मजबूती और युवाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि नई टीम के नेतृत्व में युवा मोर्चा जिले एवं प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति देगा तथा आगामी चुनावी चुनौतियों में पार्टी को मजबूत करेगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article एकाकी हाथी का आतंक: गोंदा में दहशत, तीन घर ध्वस्त, वन विभाग की निष्क्रियता पर सवाल।
Next Article एक चिट्ठी, एक सिस्टम और एक ‘सेठ’ जब व्यंग्य ने सत्ता की परतें उधेड़ दीं।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

24 घंटे के भीतर 71 वारंटी भेजे गए जेल।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 2, 2026
रात्रि गश्त कर रहे अधिकारी व जवानों को कलेक्टर व डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने किया चेक।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 2, 2026
37वां सड़क सुरक्षा माह: जरही चौक पर जन-जागरूकता अभियान, हेलमेट वितरण व स्वास्थ्य परीक्षण
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग January 30, 2026
देवहरा गांव से वायरल हथियार वीडियो ने खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग January 29, 2026

कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account