CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार CMO सहित बाबू को ACB ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > ACB कार्यवाही > 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार CMO सहित बाबू को ACB ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
ACB कार्यवाहीअपराधछत्तीसगढ़

12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार CMO सहित बाबू को ACB ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

Last updated: December 17, 2025 4:14 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

बिलासपुर, छत्तीसगढ़
बिलासपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी/आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी और सनसनीखेज कार्रवाई करते हुए बोदरी नगर पंचायत की सीएमओ श्रीमती भारती साहू एवं उनके बाबू सुरेश सिहोरे को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत मकान का नक्शा पास करने के एवज में मांगी गई थी।


एसीबी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नूतन चौक, सरकंडा (बिलासपुर) निवासी वेदराम निर्मलकर ने दिनांक 12 दिसंबर 2025 को एसीबी इकाई बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि बोदरी स्थित उसकी जमीन पर मकान निर्माण हेतु नगर पंचायत बोदरी में नक्शा पास करने के लिए आवेदन दिया गया था। इस प्रक्रिया में नगर पंचायत द्वारा ₹20,000 का डिमांड ड्राफ्ट एवं ₹47,257 की वैधानिक फीस जमा कराने के बावजूद बाबू सुरेश सिहोरे द्वारा अतिरिक्त ₹15,000 की रिश्वत की मांग की जा रही थी।

प्रार्थी द्वारा रिश्वत न देकर आरोपियों को पकड़वाने की मंशा जताई गई। शिकायत के सत्यापन के दौरान बाबू सुरेश सिहोरे एवं सीएमओ भारती साहू द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने की पुष्टि हुई। बातचीत के दौरान ₹15,000 की रिश्वत को घटाकर ₹12,000 में सौदा तय किया गया, जिसके बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई।

दिनांक 17 दिसंबर 2025 को प्रार्थी द्वारा व्यवस्था की गई ₹12,000 की रिश्वत राशि नगर पंचायत कार्यालय बोदरी में बाबू सुरेश सिहोरे को सौंपी गई। जैसे ही बाबू ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, पहले से तैनात एसीबी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बाबू सुरेश सिहोरे और सीएमओ भारती साहू को रंगे हाथों पकड़ लिया। रिश्वत की पूरी रकम आरोपी के कब्जे से बरामद कर ली गई।

अचानक हुई इस कार्रवाई से नगर पंचायत कार्यालय सहित आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एसीबी द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गौरतलब है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी द्वारा लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत सरकारी विभागों में व्याप्त रिश्वतखोरी पर कड़ा प्रहार किया जा रहा है। यह कार्रवाई आम जनता के लिए एक बड़ा संदेश मानी जा रही है कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article रिश्वतखोरी की परतें उघड़ीं: जरही नायब तहसील में बाबू 25 हजार लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।
Next Article अंधेरे के खिलाफ जनसंघर्ष: चांदनी–बिहारपुर में बिजली की मांग पर अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी, सरपंच संघ अध्यक्ष समेत तीन की तबीयत बिगड़ी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से ओड़गी में सड़क-पुल निर्माण को मिली स्वीकृति।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग November 2, 2026
सूरजपुर में सजेगा जिला स्तरीय राज्योत्सव, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े होंगी मुख्य अतिथि
छत्तीसगढ़ राजनीति सरगुजा संभाग October 30, 2026
ग्राम पंचायत केराकछार में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, 2020 से अब तक के लेन-देन की उच्चस्तरीय जांच की मांग
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग October 24, 2026
सूरजपुर में जमीन का बड़ा खेल! सिरसी में आधे से ज्यादा जमीन की रजिस्ट्री, रिकॉर्ड से छेड़छाड़ की बात सामने आने के बाद भी शिकायत क्यों नहीं?
अपराध छत्तीसगढ़ देश राजनीति सरगुजा संभाग October 22, 2026

कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account