CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: आदिवासी विभाग का खूनी खेल: एक जान पर तीन छात्रावासों का बोझ, न आवास, न राहत – सड़क पर बिखर गया एक परिवार का सपना…
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > आदिवासी विभाग का खूनी खेल: एक जान पर तीन छात्रावासों का बोझ, न आवास, न राहत – सड़क पर बिखर गया एक परिवार का सपना…
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

आदिवासी विभाग का खूनी खेल: एक जान पर तीन छात्रावासों का बोझ, न आवास, न राहत – सड़क पर बिखर गया एक परिवार का सपना…

Last updated: December 12, 2025 8:22 am
Surya Narayan
Share
SHARE
 

सारंगढ़-बिलाईगढ़:– जिले की सड़कों पर बिखरा खून महज एक हादसे का परिणाम नहीं है, यह उस “कागजी तानाशाही” का सबूत है जो आदिवासी विकास विभाग के वातानुकूलित कमरों में बैठकर रची गई थी। 35 वर्षीय युवा अधीक्षक अमित पटेल की मौत ने चीख-चीख कर यह साबित कर दिया है कि विभाग में आदेश का पालन करना, “मौत के वारंट” पर हस्ताक्षर करने जैसा हो गया है।

तुगलकी फरमान: एक कंधे पर तीन पहाड़ों का बोझ।

सहायक आयुक्त के जिस आदेश (दिनांक 01 अगस्त 2025) को “पदोन्नति” कहा जा रहा है, वह असल में एक “सजा” थी।


जरा विभाग का गणित देखिये।

अमित पटेल की मूल पदस्थापना प्री-मैट्रिक छात्रावास बार थी। उन्हें कागज पर आश्रम सांकरा भेजा गया। क्या इतना काफी नहीं था? नहीं! उन्हें छात्रावास बोंदा का भी प्रभार थमा दिया गया।

सवाल यह है कि एक अकेला इंसान एक ही वक्त में तीन जगहों पर कैसे उपस्थित हो सकता है? क्या विभाग ने अमित को ‘रोबोट’ समझ लिया था जो बिना थके, बिना रुके मीलों का सफर तय करेगा?

भ्रष्टाचार की ‘अंदरूनी डील’ और सड़क पर मौत। 

विभागीय सूत्रों ने जो खुलासा किया है, वह रोंगटे खड़े करने वाला है। दबी जुबान में चर्चा है कि यह पूरा खेल “सुविधा शुल्क” और “मिठाई के डिब्बों” का है।

रसूखदारों की मौज जिन्होंने लाखों की “चढ़ावा राशि” दी, उन्हें पदोन्नति के बावजूद घर के पास वाले छात्रावासों में ‘अटैच’ कर दिया गया।

ईमानदारी की सजा : अमित पटेल जैसे गिने-चुने अधीक्षकों ने पैसे का खेल खेलने के बजाय आदेश का पालन किया, तीन-तीन हॉस्टलों की जिम्मेदारी संभाली और बदले में उन्हें क्या मिला? एक दर्दनाक मौत!

माइलस्टोन उखड़ा या सिस्टम की नींव बरमकेला-चंद्रपुर मार्ग के मौहापाली मोड़ पर जिस जगह अमित की बाइक टकराई, वहां का माइलस्टोन उखड़ गया। यह उखड़ा हुआ पत्थर बता रहा है कि एक थका हुआ कर्मचारी, जो दिन भर तीन हॉस्टलों की भागदौड़ से चूर था, किस मानसिक तनाव और गति में घर लौट रहा होगा।

सबसे शर्मनाक पहलू यह है कि 1 अगस्त को पोस्टिंग मिलने के बाद भी उन्हें सांकरा में ‘शासकीय आवास’ तक मुहैया नहीं कराया गया। अगर उन्हें वहां आवास मिला होता, तो शायद आज वे जिंदा होते। उन्हें रोज रात को जान जोखिम में डालकर लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ती।

प्रश्न, जिनका जवाब सहायक आयुक्त को देना होगा।
तीन प्रभार क्यों? किस नियम के तहत एक अधीक्षक को तीन-तीन छात्रावासों का प्रभार लादा गया? क्या जिले में अधीक्षकों का इतना अकाल है?
भेदभाव क्यों? जांच की जाए कि 1 अगस्त के आदेश के बाद कितने लोगों ने अपनी नई जगह जॉइन की और कितने लोग ‘सेटिंग’ करके अपनी पुरानी कुर्सियों पर जमे रहे?
जिम्मेदारी किसकी? अमित पटेल के अनाथ बच्चे और विधवा पत्नी के आंसुओं का हिसाब क्या विभाग अपनी ‘अनुकंपा नियुक्ति’ की फाइलों से चुका पाएगा?

यह घटना महज एक एक्सीडेंट नहीं, बल्कि “इंस्टीट्यूशनल मर्डर” (संस्थागत हत्या) है। अगर अब भी प्रशासन ने आंखें नहीं खोलीं और इस “ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग” की निष्पक्ष जांच नहीं कराई, तो अमित पटेल की मौत आखिरी नहीं होगी। विभाग की यह लापरवाही आने वाले समय में कई और बेगुनाह कर्मचारियों की बलि लेगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article दांतेवाड़ा DSP पर कारोबारी के गंभीर आरोप 2 करोड़ रुपये, कार और डायमंड रिंग लेने का मामला हुआ वायरल
Next Article पुलिस आरक्षक भर्ती परिणामों से संबंधित शिकायतों और समस्याओं के निराकरण हेतु डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने गठित किया हेल्प डेस्क समिति।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

24 घंटे के भीतर 71 वारंटी भेजे गए जेल।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 2, 2026
रात्रि गश्त कर रहे अधिकारी व जवानों को कलेक्टर व डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने किया चेक।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 2, 2026
37वां सड़क सुरक्षा माह: जरही चौक पर जन-जागरूकता अभियान, हेलमेट वितरण व स्वास्थ्य परीक्षण
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग January 30, 2026
देवहरा गांव से वायरल हथियार वीडियो ने खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग January 29, 2026

कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account