सरगुजा/सीतापुर:–के उरांवपारा में 2 दिसंबर की रात को दो युवकों के बीच हुए मामूली विवाद देखते ही देखते सांप्रदायिक का रूप ले लिया था, यह विवाद इतना बढ़ गया की सीतापुर में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थी, कुछ असामाजिक तत्वों के लोग सीतापुर के उरांव पारा वार्ड क्र 14 में शाम के लगभग 8 बजे ग्रुप बनाकर घुसे और वहां के लोगों के साथ गाली गलौज और मारपीट किया जिससे नाराज वार्ड वासियों ने रात में सीतापुर थाना के सामने सड़क में चक्का जाम कर दिया, इस चक्का जाम में महिला बच्चे सभी शामिल थे।

आज उस पीड़ित परिवार से मिलने सरगुजा जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया मिलने पहुंचे और उनसे मुलाकात कर उनके हाल-चाल को जाना, साथ ही दोषियों के ऊपर कड़ी कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया,
भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिसोदिया के संग पीड़ित परिवार से मिलने, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, महामंत्री अरुण सिंह, नितेश सिंह, मधुसूदन शुक्ला, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, सरवन दास, त्रिलोचन सदावर्ती विकास एक्का, भगत सिंह, विजय गुप्ता, संगीता कंसारी, विष्णु अग्रवाल उनके संग उपस्थित रहे,



