CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: हंस वाहिनी विद्या मंदिर स्कूल प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज प्रशासन ने उठाया सख्त कदम
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > हंस वाहिनी विद्या मंदिर स्कूल प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज प्रशासन ने उठाया सख्त कदम
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

हंस वाहिनी विद्या मंदिर स्कूल प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज प्रशासन ने उठाया सख्त कदम

Last updated: November 28, 2025 4:57 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

सूरजपुर, 28 नवंबर 2025/ रामानुजनगर विकासखंड के नारायणपुर में स्थित निजी विद्यालय हंस वाहिनी विद्या मंदिर में केजी-2 के एक छात्र को होमवर्क न करने पर शिक्षिका द्वारा दी गई सजा के मामले में जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देश के अनुपालन में शिक्षा विभाग द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजय मिश्रा ने जानकारी देत हुए बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए गए थे।  जांच प्रतिवेदन में मामला सही पाया गया। उन्होंने यह भी बताया कि जांच में संबंधित स्कूल में क्षमता से अधिक बच्चे अध्ययनरत पाये गए। जिस पर स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। जिसमें स्कूल प्रबंधन ने सजा की बात स्वीकार करते हुए संबंधित शिक्षिका को तत्काल सेवा से हटाने की बात पत्र के माध्यम से अवगत कराया है। डीईओ श्री मिश्रा ने यह भी जानकारी दी कि 27 नवम्बर को जनप्रतिनिधि व पालकों की उपस्थिति में दो निजी विद्यालय संचालकों के द्वारा संबंधित स्कूल के बच्चों को उसी फीस की संरचना पर अध्यापन कराने की सहमति प्रदान की गई है।

इस संबंध में कल 29 नवम्बर को विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, पालक व दोनों स्कूल प्रबंधकों के साथ बैठक आहूत कर हंस वाहिनी विद्या मंदिर में अध्ययनरत सभी बच्चों को प्रवेश दिलाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। दूसरी ओर मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर पुलिस ने मामले में सख्त कार्रवाई की है। वायरल वीडियो एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध अपराध क्रमांक 203/25, धारा 127(2) बीएनएस, किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 की धारा 75, 82 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी आलरिक लकड़ा ने स्पष्ट किया कि पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर इस मामले में कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध है और ऐसे मामलों पर प्रशासन द्वारा जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जायेगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने ली जनरल परेड की सलामी, कहा अच्छे कार्यो से पुलिसिंग होगी मजबूत।
Next Article अस्पताल की लापरवाही! प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ताला,
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

Золотой век азартных игр наступил Готовы ли вы к превращениям и крупным выигрышам в olimp casino – копія
छत्तीसगढ़ May 6, 2026
Casinos online que simplifican la diversión sin perder la emoción del juego
छत्तीसगढ़ May 6, 2026
Spanning gegarandeerd loop de chicken road en pak tot 500x je bet!
छत्तीसगढ़ May 6, 2026
Bonus rounds that keep the reels turning in Play’n GO’s most engaging pokies
छत्तीसगढ़ May 6, 2026

कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account