
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर मंगलवार को दर्द और अफरा-तफरी के माहौल में डूब गई, जब लालखदान स्टेशन के पास एक भीषण रेल हादसा हो गया। यहाँ मेमू पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि डिब्बे एक-दूसरे में बुरी तरह फंस गए और कई यात्री मौके पर ही मलबे में दब गए।
घटना की शुरुआत में पाँच लोगों की मौत की सूचना आई थी, लेकिन जैसे-जैसे राहत कार्य आगे बढ़ा, मृतकों की संख्या बढ़कर 11 तक पहुँच गई। वहीं, 20 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज बिलासपुर के विभिन्न अस्पतालों — सिम्स, अपोलो, और जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।
जान गंवाने वालों की पहचान इस प्रकार हुई है:
1️⃣ अर्जुन यादव (35 वर्ष), पिता लक्ष्मण यादव, देवरीखुर्द, बिलासपुर
2️⃣ मानमती (मृतक अर्जुन यादव की सास)
3️⃣ लवकुश शुक्ला (40 वर्ष), पिता रमाकांत शुक्ला, निवासी शक्ति
4️⃣ श्रीमती शिला यादव, पत्नी अर्जुन यादव
5️⃣ एक अज्ञात यात्री (पहचान जारी)

गंभीर रूप से घायल यात्रियों की सूची
मथुरा भास्कर (55), चौरा भास्कर (50), शत्रुघ्न (50), गीता देबनाथ (30), मेहनिश खान (19),
संजू विश्वकर्मा (35), सोनी यादव (25), संतोष हंसराज (60), रश्मि राज (34),
ऋषि यादव (2), तुलाराम अग्रवाल (60), अराधना निषाद (16), मोहन शर्मा (29),
अंजूला सिंह (49), शांता देवी गौतम (64), प्रीतम कुमार (18), शैलेश चंद्र (49),
अशोक कुमार दीक्षित (54), नीरज देवांगन (53), राजेंद्र मारुति बिसारे (60)।
राहत और सहायता कार्य जारी
रेल प्रशासन और जिला प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है।
घटना के बाद रेलवे द्वारा तत्काल राहत कार्य शुरू किया गया, और घायलों को आसपास के अस्पतालों में पहुंचाने के लिए एंबुलेंस व रेस्क्यू टीम लगाई गई।
रेल प्रशासन ने घोषणा की है कि
“घटना में घायल सभी यात्रियों को ₹50,000 की अनुग्रह राशि अग्रिम सहायता के रूप में दी गई है।
घायलों का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में कराया जा रहा है।”
वरिष्ठ रेलवे अधिकारी लगातार अस्पतालों से संपर्क में हैं और हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
घटना से पूरे प्रदेश में शोक की लहर
हादसे की सूचना मिलते ही बिलासपुर रेलवे स्टेशन, लालखदान और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में बढ़-चढ़कर मदद की।
प्रदेशभर से नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों को सांत्वना दी है।
लालखदान स्टेशन के पास दर्दनाक रेल हादसा, मलबे में दबे यात्री बचाव जारी
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में ट्रेन हादसा, बिलखते परिवारों की आंखों में सिर्फ सवाल
#BilaspurTrainAccident #छत्तीसगढ़ #CGNews #BreakingNews #RailwayAccident #CGN24 #Bilaspur #TrainCollision #RailwayUpdate #PublicSafety #RailwayNews #Chhattisgarh


