CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: सेना अधिकारी को साथी कर्नल की पत्नी से संबंध के आरोप में बर्खास्त  जनरल कोर्ट मार्शल ने सुनाया फैसला
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > अन्य राज्य > सेना अधिकारी को साथी कर्नल की पत्नी से संबंध के आरोप में बर्खास्त  जनरल कोर्ट मार्शल ने सुनाया फैसला
अन्य राज्यदेश

सेना अधिकारी को साथी कर्नल की पत्नी से संबंध के आरोप में बर्खास्त  जनरल कोर्ट मार्शल ने सुनाया फैसला

Last updated: October 31, 2025 12:04 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

चंडीगढ़। सेना के एक अधिकारी को अपने साथी कर्नल की पत्नी के साथ अवैध संबंध रखने का दोषी पाए जाने के बाद जनरल कोर्ट मार्शल (GCM) ने सेवा से बर्खास्त करने का आदेश जारी किया है। यह कार्रवाई इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स (EME) कोर के एक कर्नल के खिलाफ की गई, जिन पर चार आरोप लगाए गए थे।
मई माह में चंडीगढ़ के ‘एन’ एरिया में शुरू हुई इस अदालत की कार्यवाही बुधवार को पूरी हुई, जिसमें अधिकारी को चार में से तीन आरोपों में दोषी पाया गया।

तीन आरोपों में दोषी, एक में बरी।

पहला आरोप सेना अधिनियम की धारा 45 के तहत था, जो “एक अधिकारी द्वारा अपने पद और चरित्र के अनुरूप न होने वाले आचरण” से जुड़ा है।
इसमें आरोप था कि सितंबर 2021 से अगस्त 2022 के बीच आरोपी कर्नल ने अपने साथी अधिकारी की पत्नी से रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लगातार फोन पर संपर्क रखा।
इस मामले में कोर्ट मार्शल ने आरोपी को दोषमुक्त पाया।

दूसरा और तीसरा आरोप भी धारा 45 के तहत थे। इनमें कहा गया कि आरोपी कर्नल सितंबर 2021 में हरिद्वार के होटल रेडिसन ब्लू और अप्रैल 2022 में देहरादून के होटल एनजे पोर्टिको में अपने साथी अधिकारी की पत्नी के साथ रुका था।
इन दोनों आरोपों में कोर्ट ने आरोपी को दोषी ठहराया।

फर्जी डिपेंडेंट कार्ड का उपयोग

चौथा आरोप सेना अधिनियम की धारा 69 के तहत था। आरोप था कि आरोपी कर्नल ने उस महिला का फर्जी ‘डिपेंडेंट कार्ड’ इस्तेमाल किया, जबकि उसे पता था कि यह असली नहीं है।
इस आरोप में भी अधिकारी को दोषी पाया गया।

शिकायतकर्ता की गवाही

शिकायत दर्ज कराने वाले कर्नल ने गवाही में बताया कि दिसंबर 2006 में उनका विवाह हुआ था और वे सुखी दांपत्य जीवन जी रहे थे।
लेकिन हरिद्वार की छुट्टी और लेह यात्रा के बाद उनकी पत्नी के व्यवहार में बदलाव आने लगा।
उन्होंने बताया कि लेह यात्रा के दौरान महिला उसी आवास में ठहरी थी, जिसकी व्यवस्था खुद आरोपी कर्नल ने की थी।
शिकायतकर्ता ने कहा कि उसे अपनी पत्नी के कॉल डिटेल्स एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए पैकेट में मिले थे।

महिला ने लगाए प्रताड़ना के आरोप।

अदालत में महिला ने बयान दिया कि वह अपने पति से 16 वर्षों से मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेल रही थी और अब उसके साथ नहीं रह सकती।
उसने कहा कि आरोपी कर्नल उसका बचपन का सहपाठी है और एक वयस्क महिला के रूप में उसे यह अधिकार है कि वह किससे बात करे या न करे।
महिला ने आरोपी कर्नल के साथ किसी भी होटल में ठहरने के आरोपों से इनकार किया।

सेना ने माना गंभीर अनुशासनहीनता

सेना ने इस पूरे मामले को “Conduct Unbecoming of an Officer” यानी अधिकारी के पद के अनुरूप न होने वाला आचरण माना।
लंबी सुनवाई और सबूतों की जांच के बाद जनरल कोर्ट मार्शल ने आरोपी कर्नल को सेवा से बर्खास्त करने का आदेश जारी किया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 1 नवम्बर को करेंगे लोकार्पण: रजत जयंती वर्ष में छत्तीसगढ़ को मिला अपना भव्य और आधुनिक विधानसभा भवन
Next Article घरघोड़ा जनपद का बड़ा पंचायत घोटाला – छोटेगुमड़ा के सचिव गोपाल ठाकुर के इशारों पर चल रही है जनपद की सत्ता? क्या जनपद CEO विनय चौधरी बन गए हैं कठपुतली?
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

24 घंटे के भीतर 71 वारंटी भेजे गए जेल।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 2, 2026
रात्रि गश्त कर रहे अधिकारी व जवानों को कलेक्टर व डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने किया चेक।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 2, 2026
37वां सड़क सुरक्षा माह: जरही चौक पर जन-जागरूकता अभियान, हेलमेट वितरण व स्वास्थ्य परीक्षण
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग January 30, 2026
देवहरा गांव से वायरल हथियार वीडियो ने खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग January 29, 2026

कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account