CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव पर सूरजपुर में तीन दिवसीय कार्यक्रम में झलकेगी सांस्कृतिक विरासत।
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ राज्योत्सव पर सूरजपुर में तीन दिवसीय कार्यक्रम में झलकेगी सांस्कृतिक विरासत।
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव पर सूरजपुर में तीन दिवसीय कार्यक्रम में झलकेगी सांस्कृतिक विरासत।

Last updated: October 31, 2025 10:55 am
Surya Narayan
Share
SHARE
 

लोक गायक संजय सुरीला, स्तुति जायसवाल व सुनील मानिकपुरी देंगे शानदार प्रस्तुति।

स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम

सूरजपुर/31 अक्टूबर 2025  छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत महोत्सव के अवसर पर सूरजपुर जिले में 02 नवंबर से 04 नवंबर तक तीन दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सूरजपुर के बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के समीप स्थित स्टेडियम ग्राउंड में संपन्न होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कला और परंपरा की मनमोहक झलक देखने को मिलेगी।

राज्योत्सव के इस आयोजन में प्रदेश व सरगुजा संभाग के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार एवं लोकप्रिय गायक अपनी प्रस्तुतियों से समूचे जिले को संगीतमय बना देंगे। कार्यक्रम के पहले दिन 02 नवंबर को ’’लव मी इंडिया’’ फेम गायिका सुश्री स्तुति जायसवाल, 03 नवंबर को ’’हाय रे सरगुजा नाचे’’ फेम गायक श्री संजय सुरीला, और 04 नवंबर को ’’हमर पारा तुहर पारा’’ फेम गायक श्री सुनील मानिकपुरी अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे।

कार्यक्रम में लोक कलाकारों के साथ-साथ जिले के शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े विद्यार्थी भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। जिले के 57 शैक्षणिक संस्थानों जिनमें एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड, स्वामी आत्मानंद विद्यालय, एकलव्य विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, छात्रावास, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, नर्सिंग कॉलेज सहित शासकीय व अशासकीय स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल हैं, वे पारंपरिक नृत्य एवं लोकनृत्य प्रस्तुतियों से राज्योत्सव अपनी छंटा बिखेरेंगे।

इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े होगीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी एवं खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, सहित श्री रामसेवक पैकरा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम, श्री चिन्तामणि महाराज, सांसद सरगुजा, श्री भूलन सिंह मराबी, विधायक प्रेमनगर, श्रीमती शकुंतला पोर्ते, विधायक प्रतापपुर, श्रीमती चन्द्रमणी पैकरा, अध्यक्ष जिला पंचायत सूरजपुर; एवं जिले की नगरीय निकायों व जनपद पंचायतों के अध्यक्षगण भी शामिल होंगे।

सूरजपुर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे छत्तीसगढ़ राज्य के रजत महोत्सव पर आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर छत्तीसगढ़ी संस्कृति, लोककला और परंपराओं का आनंद लें। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर भी है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article Surajpur,Raipur-Surguja Political Big Story: प्रातापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के जाति प्रमाणपत्र पर विवाद तेज  हाईकोर्ट आदेश के बाद भी कार्रवाई ठप, आदिवासी समाज ने  दी आंदोलन की चेतावनी।
Next Article प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 1 नवम्बर को करेंगे लोकार्पण: रजत जयंती वर्ष में छत्तीसगढ़ को मिला अपना भव्य और आधुनिक विधानसभा भवन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

रामानुजनगर रेंज में अवैध परिवहन पर कार्रवाई 2 नग चिरान काष्ठ के साथ एक वाहन जप्त
अपराध छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
अजीरमा में महाराजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस मनाया गया।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सेवा संकल्प रथ को दिखाई हरी झंडी
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 17, 2026

कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account