रायपुर/सरगुजा:–समुद्र से उठी “मोन्था” की लहर अब मध्य भारत में दस्तक दे चुकी है। दक्षिण-पूर्वी तट पर तांडव मचाने के बाद यह चक्रवाती तूफान अब छत्तीसगढ़ की ओर रुख कर चुका है। राजधानी रायपुर में सुबह से बूंदाबांदी और आसमान में काले बादलों का डेरा मौसम का रुख साफ़ कर रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 11 जिलों में बारिश की संभावना जताई है, जबकि सरगुजा संभाग के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
बीते तीन दिनों से छत्तीसगढ़ का आसमान मानो “मोंथा” की चपेट में कैद हो गया है सूरज बादलों के पीछे छिपा है और हवाओं में ठंडक घुलने लगी है।
छत्तीसगढ़ में मौसम की बड़ी तस्वीर।
रायपुर, दुर्ग, धमतरी, बालोद, बेमेतरा, बिलासपुर, कोरबा, राजनांदगांव, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में बारिश के आसार सरगुजा संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी अगले 48 घंटे तक मौसम रहेगा ठंडा और उमस कम तेज हवा के झोंके और बिजली गिरने की भी संभावना मध्य प्रदेश में भी बदला मिजाज 29 जिलों में अलर्ट मोंथा के असर से मध्य प्रदेश में भी मौसम ने करवट ली है। भोपाल, विदिशा, टीकमगढ़, छतरपुर, कटनी, मंडला, बालाघाट और मैहर जैसे जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 3 नवंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश करेगा, जिससे बारिश और ठंडी हवाओं का दौर और तेज़ होगा राज्य के कई इलाकों में कुहासा छाने और तापमान गिरने के संकेत मिल रहे हैं।
आंध्र प्रदेश में तबाही नायडू ने किया हवाई सर्वेक्षण।
मोन्था तूफान से सबसे ज्यादा तबाही आंध्र प्रदेश में देखने को मिली है मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर कोनसीमा जिले के प्रभावित इलाकों का दौरा किया और अमरावती में हवाई सर्वेक्षण किया।
विशाखापत्तनम चक्रवात चेतावनी केंद्र के अधिकारी नागा भूषणम ने बताया कि एनटीआर, पालनाडु और प्रकाशम जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
समुद्र में न जाएं मछुआरे 80 किमी/घंटा तक हवा की रफ्तार

चक्रवात के असर से हवा की गति 60 से 80 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है IMD ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटे बेहद अहम होंगे। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है, क्योंकि तटीय हवाएं और लहरें खतरनाक स्तर पर पहुंच सकती हैं।
क्या कहता है मौसम विभाग?
“मोन्था तूफान धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है, लेकिन इसका प्रभाव छत्तीसगढ़ और मध्य भारत में जारी रहेगा। कई स्थानों पर भारी बारिश और तापमान में गिरावट की संभावना है।” भारतीय मौसम विभाग
CGN24 WEATHER SPECIAL
“आसमान काला, हवा ठंडी मोन्था की चाल जारी”
अगले 48 घंटे रहिए सतर्क, मौसम का मिजाज किसी भी वक्त बिगड़ सकता है।
ताज़ा अपडेट के लिए देखते रहिए
#ChhattisgarhWeather #MonthaCyclone #RaipurRain #CGN24News #WeatherAlert #IMDUpdate


