CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: लड़की के घर में रहकर करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती होने पर छोड़कर भागा छत्तीसगढ़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > अपराध > लड़की के घर में रहकर करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती होने पर छोड़कर भागा छत्तीसगढ़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
अपराधछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

लड़की के घर में रहकर करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती होने पर छोड़कर भागा छत्तीसगढ़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Last updated: October 30, 2025 4:59 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 



बलरामपुर (CG News) बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ उसके ही घर में रहकर महीनों तक दुष्कर्म किया। जब युवती गर्भवती हो गई, तो आरोपी उसे छोड़कर भाग गया और दूसरी युवती से शादी कर ली। पीड़िता अब सात माह की गर्भवती है और न्याय के लिए दर-दर भटक रही थी। अंततः शंकरगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शादी का झांसा देकर युवती के घर में रहने लगा आरोपी
जानकारी के अनुसार, शंकरगढ़ क्षेत्र की युवती ने 28 अक्टूबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि उसके रिश्ते के मामा ने सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना अंतर्गत ग्राम चंदरेली निवासी अजय रवि (28 वर्ष) से उसका रिश्ता तय कराया था। आरोपी 3 नवंबर 2024 को पीड़िता के घर आया और वहीं रहने लगा। इस दौरान उसने शादी का वादा करते हुए युवती के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए।

गर्भवती होने पर तोड़ दिया रिश्ता और दूसरी जगह कर ली शादी
लगभग छह से सात माह तक आरोपी युवती के घर में रहा। इस दौरान जब युवती गर्भवती हो गई तो आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया और वहां से फरार हो गया। पीड़िता के बार-बार आग्रह करने पर भी उसने गर्भ में पल रहे बच्चे को अपना मानने से इंकार किया और किसी अन्य युवती से विवाह कर लिया।

पीड़िता ने की शिकायत, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
न्याय की गुहार लेकर थाने पहुंची युवती की शिकायत पर शंकरगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया। विवेचना के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी के खिलाफ आरोप प्रमाणित हैं। इसके बाद उसे 29 अक्टूबर को ग्राम चंदरेली, थाना प्रतापपुर, जिला सूरजपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया अपराध
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे गुरुवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

मामा ने ही युवक से तय कराया था रिश्ता।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता के मामा ने ही आरोपी अजय रवि से उसका रिश्ता तय कराया था और उसी के माध्यम से युवक युवती के घर आया था। अब पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

पीड़िता की पीड़ा

“पेट में उसके बच्चे को लेकर न्याय मांग रही हूं”
पीड़िता ने कहा कि वह आरोपी के बच्चे की मां बनने वाली है, लेकिन आरोपी ने अब मुंह मोड़ लिया है। वह न्याय की गुहार लेकर पुलिस और प्रशासन के दरवाजे खटखटा रही है।
फिलहाल आरोपी जेल में है, पुलिस का कहना है कि मामले की आगे जांच जारी है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article बिहार चुनाव पर खान सर का तंज़, बोले  “कल को मुकदमा करने के लिए भी देना पड़ेगा एफिडेविट!” वीडियो हुआ वायरल
Next Article पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, ईडी की गिरफ्तारी और PMLA एक्ट को बताया अवैध।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

मैनपाट के सैला रिसॉर्ट पर विधानसभा में उठा सवाल, करोड़ों खर्च के बाद भी अधूरे कार्यों पर घिरी सरकार
छत्तीसगढ़ देश राजनीति सरगुजा संभाग March 20, 2026
HDFC Bank में ‘नैतिक संकट’! चेयरमैन का अचानक इस्तीफा, शेयर 5% तक गिरे अंदरूनी सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल
छत्तीसगढ़ देश विदेश March 20, 2026
धरमजयगढ़ में कोर्ट भवन निर्माण को लेकर बवाल: पुलिस कॉलोनी की महिलाओं और वकीलों के बीच तीखा विवाद, प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग March 19, 2026
न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा साथ ही साथ अर्थ दंड से भी दंडित किया।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग March 19, 2026

कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account