CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: जशपुर जनसम्पर्क विभाग में नियुक्ति का काला चिट्ठा खोलने की तैयारी, आर.टी.आई से मांगी पूरी फाइल।
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > जशपुर जनसम्पर्क विभाग में नियुक्ति का काला चिट्ठा खोलने की तैयारी, आर.टी.आई से मांगी पूरी फाइल।
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

जशपुर जनसम्पर्क विभाग में नियुक्ति का काला चिट्ठा खोलने की तैयारी, आर.टी.आई से मांगी पूरी फाइल।

Last updated: September 13, 2025 2:02 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

जशपुर:–जिले में पदस्थ जनसम्पर्क अधिकारी सह सहायक संचालक नूतन सिदार की नियुक्ति अब बड़े विवाद में घिरती नजर आ रही है। नियुक्ति प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए वरिष्ठ पत्रकार ऋषिकेश मिश्रा ने सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत विभाग से पूरी फाइल तलब कर दी है।

आर.टी.आई आवेदन (पंजी क्रमांक: 220250913004310) में साफ-साफ मांग की गई है कि

नियुक्ति पत्र,
सेवा पुस्तिका के प्रासंगिक अंश,
शैक्षणिक प्रमाणपत्र,
पात्रता व चयन प्रक्रिया से जुड़े अभिलेख,
विज्ञापन, चयन सूची, आदेश-पत्र,

विभागीय सत्यापन रिपोर्ट सहित
सभी दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां सार्वजनिक की जाएं।

यह मांग सीधे उस प्रक्रिया पर चोट है, जिसके तहत नूतन सिदार को विभाग में जगह मिली। सवाल यह है कि क्या उनकी नियुक्ति वास्तव में नियमों और पात्रता के आधार पर हुई थी, या फिर राजनीतिक संरक्षण और अफसरशाही की मिलीभगत से नियमों को ताक पर रखकर यह पदस्थापना कर दी गई?

सूत्र बताते हैं कि विभाग के अंदरूनी हलकों में इस नियुक्ति को लेकर पहले से ही कानाफूसी रही है। अब आर.टी.आई के जरिए पूरी फाइल उजागर करने की पहल ने इस मामले को जशपुर से बाहर निकलकर रायगढ़ और प्रदेश स्तर पर सुर्खियों में ला खड़ा किया है।

अगर मांगे गए दस्तावेजों से अनियमितताएं साबित होती हैं तो यह सिर्फ एक अधिकारी की नियुक्ति का मामला नहीं रहेगा, बल्कि पूरे जनसम्पर्क विभाग की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर करारा तमाचा होगा।

जनता के मन में सवाल पहले ही उठ चुके हैं

क्या विभाग निष्पक्ष तरीके से पूरी जानकारी देगा?
या फिर आर.टी.आई को लटकाकर सच्चाई दबाने की कोशिश होगी?

किसी भी हाल में यह मामला अब जशपुर जनसम्पर्क विभाग की नियुक्तियों की पोल खोलने वाला सबसे बड़ा टेस्ट केस बनने जा रहा है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article मवेशी तस्करी मामले में फरार 4 आरोपियों को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Next Article जितिया व्रत: आस्था के बीच गंदगी, डुमरिया घाट पर माताओं का फूटा आक्रोश।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

रामानुजनगर रेंज में अवैध परिवहन पर कार्रवाई 2 नग चिरान काष्ठ के साथ एक वाहन जप्त
अपराध छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
अजीरमा में महाराजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस मनाया गया।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सेवा संकल्प रथ को दिखाई हरी झंडी
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 17, 2026

कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account