सूरजपुर/बसदेई
दिनांक 11 सितंबर 2025 को चौकी बसदेई पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में एचडी रेलवे फाटक के पास घूम रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों युवकों को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम विकास देवांगन पिता स्व. मोहन देवांगन उम्र 22 वर्ष निवासी घुसा थाना झिलमिली, हाल मुकाम मसीरा जोड़ा सरई तथा रितेश कुमार सारथी पिता सुरेश सारथी उम्र 22 वर्ष निवासी भट्ठा पारा सूरजपुर बताया।
दोनों आरोपियों ने जयनगर थाना क्षेत्र से एक होंडा सीडी डीलक्स व एक सुजुकी मोटरसाइकिल, पुराना सूरजपुर साप्ताहिक बाजार से बजाज सीटी 100 तथा चिरमिरी पानी टंकी के पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल छिपाकर रखने की बात कबूल की।

पुलिस ने आरोपियों से चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर जप्ती कार्यवाही की और आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल सहित प्रधान आरक्षक शिवकुमार सारथी, आरक्षक देवदत्त दुबे, रामकुमार सिंह, दिलीप साहू, निलेश जायसवाल, राकेश सिंह, शिवराज सिंह एवं अशोक केवट की सक्रिय भूमिका रही।


