CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: साइबर सुरक्षा व नशे से बचाव के लिए एसईसीएल जरही में आज कव्वाली के माध्यम से सशक्त संदेश देते हुए मैराथन दौड़ के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत।
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > साइबर सुरक्षा व नशे से बचाव के लिए एसईसीएल जरही में आज कव्वाली के माध्यम से सशक्त संदेश देते हुए मैराथन दौड़ के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत।
छत्तीसगढ़देशमनोरंजनसरगुजा संभाग

साइबर सुरक्षा व नशे से बचाव के लिए एसईसीएल जरही में आज कव्वाली के माध्यम से सशक्त संदेश देते हुए मैराथन दौड़ के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत।

Last updated: August 30, 2025 1:10 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

साइबर अपराध से सुरक्षित रहना है तो हर डिजिटल व्यवहार में अपनानी होगी समझदारी व सतर्कता।

सूरजपुर कलेक्टर, डीआईजी/एसएसपी व एसईसीएल जीएम ने मैराथन दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना।

सूरजपुर:–साइबर अपराध से बचने का मजबूत तरीका है खुद सावधान रहना और किसी भी लालच में न आना। यदि हम खुद सर्तक नहीं रहे और किसी लालच में आ गए तो साइबर अपराध की चपेट में आ जायेंगे। साइबर अपराध से सुरक्षित रहना है तो हर डिजिटल व्यवहार में समझदारी और सतर्कता अपनानी होगी। अपने लालच व भय पर काबू करते हुए पूरी समझदारी के साथ ऑनलाइन काम करेंगे तो आप अपने साथ-साथ दूसरों को भी साइबर अपराधों से बचा सकेंगे। अपनी ऑनलाइन गतिविधियों को उसी तरह सुरक्षित रखें जैसे आप स्वयं को सुरक्षित रखते हैं, साइबर फ्राड होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराए। उक्त बाते डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने थाना भटगांव क्षेत्र अन्तर्गत जरही स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार, 30 अगस्त 2025 को आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों, नागरिकों का 500 मीटर की मैराथन दौड़ को सूरजपुर कलेक्टर, डीआईजी/एसएसपी एवं एसईसीएल जीएम के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया और खुद भी दौड़ में भाग लिया। एसईसीएल के नमो नारायण सिंह व उनकी टीम के द्वारा कव्वाली के माध्यम से साइबर अपराध से बचाव एवं नशे की लत छोड़ने का शानदार संदेश देकर लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में कलेक्टर सूरजपुर श्री एस.जयवर्धन ने स्कूली बच्चों एवं नागरिकों को कहा कि सोशल मीडिया पर अजनबियों के मित्र अनुरोध स्वीकार करने में सावधानी बरतें, जानें कि किसी ऐसे व्यक्ति को कैसे ब्लॉक करें जो आपको असहज कर रहा हो, किसी व्यक्ति को अपनी मित्र सूची से हटाने का तरीका जानें, उपयोग के बाद सोशल मीडिया वेबसाइटों से लॉगआउट करना याद रखें, अपने फ़ोन को पासवर्ड से सुरक्षित करें, यदि आप देखते हैं कि आपका फर्जी खाता बनाया गया है, तो आप तुरंत सोशल मीडिया सेवा प्रदाता को सूचित कर सकते हैं ताकि खाते को ब्लॉक किया जा सके। नश के उपयोग से होने वाली दिक्कतों के बारे में बताया और नशा न करने और न करने देने के लिए प्रेरित किया।

डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने राष्ट्रीय खेल दिवस के कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों को कहा कि पुलिस के द्वारा साइबर कॉप एवं नशे के विरूद्ध अभियान नवजीवन के तहत आपको साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना, सुरक्षित रखने और ब्राउजिंग के लिए प्रेरित करना, नशे से दूरी बनाने और बचाव की दिशा में कदम बढ़ाते हुए जानकारी देना। उन्होंने कहा कि नशा का काम केवल व्यक्ति की जीवन को संकट में डालना है, नशा से किसी का भला नहीं हुआ। नशे से दूरी बनाने का एक महत्वपूर्ण जरिया खेल है, जीवन की सबसे बड़ी पूंजी स्वास्थ्य है जब आप फिट रहेंगे तो अपने जीवन के लक्ष्यों को पा सकेंगे।

भटगांव एसईसीएल जीएम श्री दिलीप माधोराव बोबडे ने साइबर जागरूकता एवं नशे से दूरी क्यों है जरूरी की जानकारी देते हुए कहा कि साइबर सुरक्षा हम सभी से जुड़ी एक महत्वपूर्ण विषय है, जरा सी लापरवाही लोगों को भारी पड़ जाती है।  यदि आपने अपने सोशल मीडिया खातों पर सही सेटिंग्स का चयन नहीं किया है, तो पोस्ट की गई तस्वीरों और वीडियो को आपकी जानकारी के बिना अन्य लोगों द्वारा देखा, डाउनलोड और उपयोग किया जा सकता है, अपने उपकरणों के सॉफ्टवेयर को अपडेट रखे, निजी जानकारी ऑनलाईन साझा न करें। जिला प्रशासन व पुलिस के साइबर व नशे से बचाव के अभियान में एसईसीएल प्रबंधन साथ है। खेल गतिविधियों के लिए बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों व नागरिकों की मौजूदगी के लिए आभार जताया। इस अवसर पर एसडीओपी अभिषेक पैंकरा, थाना प्रभारी भटगांव सरफराज फिरदौसी, एपीएम राजकुमार शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष पूरन राजवाड़े, एसईसीएल भटगांव के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली बच्चों व नागरिकगण मौजूद रहे।


मैराथन दौड़ प्रतियोगिता के विजेतागण।
मैराथन दौड़ में पुरूष वर्ग से प्रथम अशलेस राजवाड़े, द्धितीय नीरज राजवाड़े, तृतीय हिम्मत राजवाड़े, महिला वर्ग में प्रथम फलेश्वरी, द्धितीय नूतन, तृतीय अनिता राजवाड़े रही। दोनों वर्ग में प्रथम प्रतिभागी को 5100 रूपये, द्धितीय को 3100, तृतीय को 1100 रूपये नगद, मैडल, मोमेन्टो, ट्राफी एवं प्रमाण पत्र प्रदाय की गई। इसी प्रकार छात्र वर्ग में प्रथम रोशन राजवाड़े, द्धितीय टीयस राजवाड़े, तृतीय सूर्यदीप को मैडल, मोमेन्टो, ट्राफी एवं प्रमाण पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया गया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article चौकी बसदेई अंतर्गत ज्वाहर नवोदय विद्यालय में किया गया सायबर पखवाड़े का आयोजन।
Next Article श्यामा प्रसाद मुखर्जी बैडमिंटन हॉल में सद्भावना बैडमिंटन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

Bonus rounds that keep the reels turning in Play’n GO’s most engaging pokies
छत्तीसगढ़ May 6, 2026
Как выбрать надежное онлайн казино в 2024 году
छत्तीसगढ़ May 6, 2026
A Practical Guide to 1xBet Online Casino
छत्तीसगढ़ May 6, 2026
Eenvoud en overzichtelijkheid maken het beste online casino toegankelijk voor nieuwe spelers
छत्तीसगढ़ May 6, 2026

कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account