CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: सूरजपुर पुलिस ने 30 लाख कीमत के गुम हुए 120 मोबाईल बरामद कर संबंधित को सौंपा।
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > सूरजपुर पुलिस ने 30 लाख कीमत के गुम हुए 120 मोबाईल बरामद कर संबंधित को सौंपा।
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

सूरजपुर पुलिस ने 30 लाख कीमत के गुम हुए 120 मोबाईल बरामद कर संबंधित को सौंपा।

Last updated: July 18, 2025 1:11 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

लगातार जारी रहेगा गुम मोबाईल खोजबीन का अभियान- डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर।

साइबर अपराध से बचाव के लिए किया जागरूक।

सूरजपुर:–जिले में गुम हुए मोबाइलों को खोजने के लिए सूरजपुर पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। शुक्रवार, 18 जुलाई 2025 को डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने बरामद किए गए 120 मोबाइलों को संबंधित व्यक्तियों को सौंपा है जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 से 35 लाख रूपये है। गुम हुए मोबाइलों को जैसे ही उनके मालिकों को सौंपा उनके चेहरे खिल उठे। महीनों या वर्षों पहले खोए हुए मोबाइल को पाकर सभी काफी खुश दिखे। मोबाइल फोन गुम होने पर मोबाइल यूजर्स को होने वाला आर्थिक नुकसान और परेशानियों को ध्यान रखते हुए मोबाइल सर्विलांस में लगाकर ट्रेस कर गुम मोबाईल रिकंवर कर मोबाइल धारकों को वापस लौटाया गया। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर के निर्देशन में गुम हुए मोबाइल को खोजने के लिए विशेष अभियान चलाया गया जिसके तहत साइबर सेल को मोबाइल गुम होने संबंधी आवेदन प्राप्त होने पर उनका तुरंत ही निराकरण करने के निर्देश दिए गए थे।

लगातार जारी रहेगा गुम मोबाईल खोजबीन का अभियान।

डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने बताया कि जिले की पुलिस के द्वारा गुम हुए मोबाईल खोजने का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि गुम मोबाईलों को खोजकर उनके धारकों को वापस किया गया है, मोबाईल पाकर नागरिकों में संतोष का भाव दिखा। इसके पूर्व पुलिस के द्वारा 429 मोबाईल खोजकर उनके धारकों को वापस कर चुकी है। मोबाईल रिकवरी के इस अभियान में एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा, साईबर सेल प्रभारी राकेश यादव व उनकी टीम सहित थाना-चौकी स्तर पर गठित टीम के आरक्षकों ने सक्रियतापूर्वक कार्य किया है।

साइबर अपराध से बचाव के लिए किया जागरूक।

डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने मोबाईल वापस लेने आए लोगों को कहा कि वर्तमान समय में मोबाईल एक अत्यन्त उपयोगी वस्तु है। साइबर फ्राड म्युल अकाउंट सहित वर्तमान दौर में धोखेबाज किस तरह धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे है उसकी जानकारी देते हुए सर्तकता बरतने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि गुम हुआ मोबाइल फोन गलत हाथों में चला जाता है, तो निजी जानकारी लीक होने का खतरा रहता है। आपके फोन में आपके बैंक खातों, ईमेल, सोशल मीडिया और अन्य निजी जानकारी के विवरण हो सकते हैं। यदि कोई गलत व्यक्ति आपके फोन तक पहुंच जाता है, तो वह इन जानकारियों का दुरुपयोग कर सकता है, जैसे कि आपके बैंक खातों से पैसे निकालना या आपके सोशल मीडिया खातों को हैक कर सकता है। आपके फोन के टेक्स्ट संदेश, फ़ोटो, वीडियो, और अन्य निजी जानकारी हो सकती है, जिसका दुरुपयोग किया जा सकता है इसलिए मोबाईल को संभाल कर रखे और यदि मोबाईल गुम जाता है तो नजदीकी पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराए।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article भूमि विवाद से आत्महत्या तक: पहाड़ी कोरवा परिवार की पुकार पर हाईकोर्ट ने ‘मग्गू सेठ’ सहित 6 आरोपियों की ज़मानत याचिका खारिज की
Next Article आयुर्वेद विभाग अंबिकापुर में सरकारी धन का खेल! बंद ट्रेवल एजेंसी से लाखों की ठगी RTI से खुलासा।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

24 घंटे के भीतर 71 वारंटी भेजे गए जेल।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 2, 2026
रात्रि गश्त कर रहे अधिकारी व जवानों को कलेक्टर व डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने किया चेक।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 2, 2026
37वां सड़क सुरक्षा माह: जरही चौक पर जन-जागरूकता अभियान, हेलमेट वितरण व स्वास्थ्य परीक्षण
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग January 30, 2026
देवहरा गांव से वायरल हथियार वीडियो ने खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग January 29, 2026

कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account