बसदेई/सूरजपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर चौकी बसदेई क्षेत्र अंतर्गत सक्रिय गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की कड़ी निगरानी व चेकिंग की गई। इस अभियान के तहत चौकी में चिन्हित अपराधियों को तलब कर उनकी गतिविधियों की समीक्षा की गई और आवश्यक चेतावनी दी गई।
नवपदस्थ चौकी प्रभारी योगेन्द्र जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्रवाई में निगरानी बदमाश चंद्रिका प्रसाद राजवाड़े सहित गुंडा बदमाश दीप नारायण साहू, विजय नारायण साहू, मोहम्मद अयूब, राजेश साहू, विमलेश तिवारी, मनोज तिवारी एवं दिनेश उर्फ धनी को चौकी बुलाकर पूछताछ की गई।

चौकी प्रभारी ने सभी बदमाशों से उनके वर्तमान गतिविधियों और रहन-सहन के बारे में जानकारी ली और सख्त हिदायत दी कि वे किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल न हों तथा क्षेत्र में शांति बनाए रखें। साथ ही स्पष्ट किया गया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की अवैध या आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
पूरी कार्रवाई के दौरान चौकी बसदेई का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की सजगता और तत्परता का संदेश गया है।


