कोरबा/मणिपुर, 27 जून 2025
थाना मणिपुर पुलिस ने महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को जिला कोरबा के बांगो क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने वर्ष 2016 से पीड़िता को बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाए और अब शादी से इनकार कर रहा था।
घटना का विवरण।
पीड़िता ने 24 जून 2025 को थाना मणिपुर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी जान-पहचान ग्राम चिरवारीपारा थाना बांगो निवासी गणेश दास से 2016 में हुई थी। आरोपी ने उसे पसंद करने और विवाह का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म किया। अब वह शादी करने से साफ इनकार कर रहा है।

पुलिस की कार्रवाई।
थाना मणिपुर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 188/25, धारा 69 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस टीम ने आरोपी गणेश दास पिता तुलसी दास, उम्र 34 वर्ष, निवासी बांझीआमा चिनवारीपारा, थाना बांगो, जिला कोरबा को पकड़कर पूछताछ की। आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस टीम की भूमिका।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी सिंह, सहायक उप निरीक्षक अनिल पांडेय, आरक्षक कैसे सोनी, संजय एक्का, अनिल सिंह व सैनिक दिनेश यादव की प्रमुख भूमिका रही।