CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: सड़क हादसों के पीड़ित परिवारों को शीघ्र मुआवजा दिलाने ई-डार पर जानकारी भरें – डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > सड़क हादसों के पीड़ित परिवारों को शीघ्र मुआवजा दिलाने ई-डार पर जानकारी भरें – डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

सड़क हादसों के पीड़ित परिवारों को शीघ्र मुआवजा दिलाने ई-डार पर जानकारी भरें – डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर

Last updated: June 10, 2025 6:28 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

सूरजपुर, 10 जून 2025
जिले में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले पीड़ित परिवारों को समय पर मुआवजा दिलाने ई-डार (इलेक्ट्रॉनिक डिटेल्स एक्सीडेंट रिपोर्ट) प्रणाली को प्रभावी बनाने की दिशा में पुलिस प्रशासन ने एक अहम कदम उठाया है। डीआईजी एवं एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देशन में जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों, अनुसंधान अधिकारियों, सीसीटीएनएस ऑपरेटरों, पीडब्ल्यूडी एवं आरटीओ विभाग के अधिकारियों को ई-डार प्रणाली पर व्यापक प्रशिक्षण दिया गया।

डिजिटल लापरवाही बनती थी मुआवजा भुगतान में विलंब की वजह।

एसएसपी ठाकुर ने बताया कि सड़क हादसों के बाद ई-डार पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने में हो रही देरी के कारण मृतकों के परिजनों को मुआवजा मिलने में अनावश्यक विलंब हो रहा था। यह मामला जब उनके संज्ञान में आया, तो उन्होंने तत्काल प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है। अब प्रत्येक दुर्घटना की जानकारी तत्काल ई-डार पर अपलोड की जाएगी, जिससे मुआवजा मिलने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी हो सके।”

प्रशिक्षण में ई-डार के सभी चरणों की दी गई जानकारी।

एनआईसी के आईरेड एवं ई-डार डिस्ट्रिक्ट रोलआउट मैनेजर जयप्रकाश मेश्राम द्वारा प्रशिक्षण में बताया गया कि ई-डार रिपोर्ट में कुल 10 फॉर्मेट होते हैं, जिन्हें केस के अनुसंधानकर्ता द्वारा भरना अनिवार्य है।

फॉर्मेट-1 को अनुसंधानकर्ता के हस्ताक्षर सहित अपलोड करना होता है।

ज्ञात वाहन से हुई मौत की स्थिति में केस आईओ (Investigating Officer) द्वारा ई-डार पर रिपोर्ट करना अनिवार्य है।

अज्ञात वाहन के मामले में डीटीओ (जिला परिवहन अधिकारी) द्वारा आगे की प्रक्रिया की जाती है।

जिले के प्रत्येक थाने व चौकी में एक ई-डार नोडल पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिन्हें यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है कि अनुसंधानकर्ता समय पर सभी कॉलम भरें और रिपोर्ट अपलोड करें।

प्रशिक्षण सत्र में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति।

प्रशिक्षण सत्र में सीएसपी एसएस पैंकरा, एसडीओपी प्रतापपुर सौरभ उईके, एसडीओपी प्रेमनगर नरेन्द्र सिंह पुजारी, एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा, डीएसपी अजाक पीडी कुजूर, डीएसपी अनूप एक्का, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप, एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी, सभी थाना-चौकी प्रभारी, जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं सीसीटीएनएस ऑपरेटर उपस्थित रहे।

इस पहल से अब सड़क हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को डिजिटल सिस्टम के माध्यम से त्वरित मुआवजा मिल सकेगा, जो कि शासन की जन-कल्याणकारी नीति की अहम कड़ी है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article टांगी से 9 माह के मासूम की हत्या, पत्नी पर जानलेवा हमला–आरोपी पति गिरफ्तार।
Next Article 3 मवेशी तस्कर गिरफ्तार, 5 लाख 50 हजार रूपये कीमत के 21 मवेशी जप्त, चौकी बसदेई पुलिस की कार्यवाही।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

Finding the Best Online Casino That Keeps Gameplay Effortless and Engaging
छत्तीसगढ़ May 6, 2026
Zet je in op succes onze analyse van nv casino online onthult de kansen op serieuze winsten en veran
छत्तीसगढ़ May 6, 2026
Aviator Game invites a refreshing take on casual play beyond traditional slots
छत्तीसगढ़ May 6, 2026
Aviator Game brings a fresh sense of pacing to online crash betting sessions
छत्तीसगढ़ May 6, 2026

कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account