CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: डीआईजी/एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने किया सूरजपुर पुलिस प्रीमियर लीग का उद्घाटन!
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > मनोरंजन > डीआईजी/एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने किया सूरजपुर पुलिस प्रीमियर लीग का उद्घाटन!
मनोरंजनसरगुजा संभाग

डीआईजी/एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने किया सूरजपुर पुलिस प्रीमियर लीग का उद्घाटन!

Last updated: June 7, 2025 10:26 am
Surya Narayan
Share
SHARE
 


आईपीएल की तर्ज पर रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता, पहले ही मुकाबले में प्रतापपुर पैंथर्स की जीत

सूरजपुर 
पुलिस लाइन पर्री में गुरुवार रात सूरजपुर पुलिस प्रीमियर लीग (SPPL) का भव्य शुभारंभ हुआ। इस रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन सरगुजा रेंज के डीआईजी एवं जिले के एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डीआईजी ठाकुर ने कहा कि, “यह प्रतियोगिता न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से पुलिस जवानों को ऊर्जावान बनाए रखने का माध्यम है, बल्कि यह उनके बीच बेहतर टीमवर्क, समन्वय और आत्मबल को भी मजबूत करती है।”

उन्होंने बताया कि आईपीएल की तर्ज पर आयोजित इस टूर्नामेंट में जिले के विभिन्न थानों, पुलिस इकाइयों के अधिकारी एवं जवान हिस्सा ले रहे हैं। इसमें डीएसपी से लेकर आरक्षक स्तर तक के जवान शामिल हैं, जो इसे और अधिक प्रतिस्पर्धी और प्रेरक बना रहा है।

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला प्रतापपुर पैंथर्स और होमगार्ड होक्स के बीच खेला गया, जिसमें प्रतापपुर पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए होमगार्ड होक्स को 18 रनों से पराजित किया। मैच रोमांच से भरपूर रहा और बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साह दोगुना कर दिया।

पुलिस लाइन में दूधिया रोशनी में खेले जा रहे हैं सभी मुकाबले
रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी के निर्देशन में प्रतियोगिता की भव्य तैयारी की गई है। सभी मैच दूधिया रोशनी में खेले जा रहे हैं, जिससे रात्रिकालीन आयोजन भी दर्शनीय बन पड़ा है। खेल मैदान को त्यौहार जैसा रूप दिया गया है।

इस अवसर पर सीएसपी एस.एस. पैंकरा, एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा, एसडीओपी प्रतापपुर सौरभ उईके, सहित जिले के पुलिस अधिकारी, जवान, उनके परिजन एवं नागरिकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सूरजपुर पुलिस का यह कदम सराहनीय है, जिससे न केवल पुलिस परिवार में उत्साह और सौहार्द बढ़ रहा है, बल्कि आमजन के साथ पुलिस के संबंधों में भी नई सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article रिश्वत लेते पकड़ा गया पटवारी! वीडियो वायरल, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश।
Next Article छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: कारोबारी पप्पू बंसल की नाटकीय गिरफ्तारी, जांच ने पकड़ी रफ्तार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

रामानुजनगर रेंज में अवैध परिवहन पर कार्रवाई 2 नग चिरान काष्ठ के साथ एक वाहन जप्त
अपराध छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
अजीरमा में महाराजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस मनाया गया।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सेवा संकल्प रथ को दिखाई हरी झंडी
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 17, 2026

कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account