CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: आंगनबाड़ी केंद्रों में घटिया सामग्री पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का कड़ा एक्शन, गुणवत्ता सुनिश्चित करने विशेष जांच टीम गठित।
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > आंगनबाड़ी केंद्रों में घटिया सामग्री पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का कड़ा एक्शन, गुणवत्ता सुनिश्चित करने विशेष जांच टीम गठित।
छत्तीसगढ़राजनीतिसरगुजा संभाग

आंगनबाड़ी केंद्रों में घटिया सामग्री पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का कड़ा एक्शन, गुणवत्ता सुनिश्चित करने विशेष जांच टीम गठित।

Last updated: May 19, 2025 7:28 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

बोलीं मंत्री राजवाड़े’बच्चों के पोषण से समझौता नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई!’

रायपुर:– छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में आंगनबाड़ी केंद्रों में वितरित की जा रही सामग्री की गुणवत्ता पर उठे सवालों के बाद, मंत्री राजवाड़े ने न सिर्फ त्वरित संज्ञान लिया, बल्कि विशेष जांच टीम (SIT) गठित कर निष्पक्ष जांच के आदेश दिए।

बच्चों के स्वास्थ्य पर नहीं होने देंगे आंच।

मंत्री राजवाड़े ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “हमारे आंगनबाड़ी केंद्र नन्हें बच्चों की सेहत और भविष्य का आधार हैं। यहां वितरित की जाने वाली हर सामग्री की गुणवत्ता सर्वोच्च होनी चाहिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

मंत्री ने 7 मई को विभागीय सचिव को जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद उन्होंने पुनः स्मरण पत्र जारी कर जांच की प्रगति का अपडेट मांगा। मंत्री के निर्देश पर विभाग ने विशेष जांच टीम का गठन किया, जिसमें विशेषज्ञों को शामिल किया गया है ताकि जांच पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ हो सके।

स्पेशल जांच टीम में शामिल होंगे ये विशेषज्ञ।

संयुक्त संचालक वित्त, महिला एवं बाल विकास विभाग

प्रबंध संचालक, सीएसआईडीसी के प्रतिनिधि

प्राचार्य, गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज (GEC), रायपुर के तकनीकी विशेषज्ञ

जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO), संबंधित जिले

आईसीडीएस के सहायक संचालक (संयोजक)

आईआर क्लास सिस्टम एंड सॉल्यूशन प्रा. लि. एवं एसजीएस इंडिया प्रा. लि. के तकनीकी विशेषज्ञ

15 दिन में मांगी रिपोर्ट, होगी सख्त कार्रवाई।


मंत्री राजवाड़े ने जांच टीम को 15 दिनों के भीतर प्राथमिक रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर यदि अनियमितताएँ पाई जाती हैं, तो दोषियों पर बिना किसी भेदभाव के सख्त कार्रवाई की जाएगी। “बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण के साथ कोई समझौता नहीं होगा। जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा,” मंत्री ने स्पष्ट किया।

गुणवत्ता सुधार के लिए संकल्पबद्धता।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के इस कदम को प्रदेशभर में एक मजबूत संदेश के रूप में देखा जा रहा है। उनका यह प्रयास यह साबित करता है कि प्रदेश की सरकार बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य को लेकर न केवल संवेदनशील है, बल्कि पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य भी कर रही है।

अब सबकी नज़रें जांच रिपोर्ट पर।

जांच की निष्पक्षता और 15 दिनों में आने वाली रिपोर्ट पर सबकी नज़रें टिकी हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है और आंगनबाड़ी केंद्रों में सामग्री की गुणवत्ता कितनी बेहतर होती है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article 10वीं और 12वीं में जिले के प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों का कलेक्टर ने किया सम्मान।
Next Article बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में पुलिस की बर्बरता चौकी प्रभारी पर निर्दोष युवक को नशे में पीटने और अपमानित करने का आरोप।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

Aviator Game brings a fresh sense of pacing to online crash betting sessions
छत्तीसगढ़ May 6, 2026
No KYC crypto casinos best platforms for anonymous gambling without KYC.2108
छत्तीसगढ़ May 6, 2026
Древний замок Мидаса погоня за золотом в olimp casino с липкими множителями и космическими выплатами – копія
छत्तीसगढ़ May 6, 2026
Så fungerar spelandet med riktiga insatser
छत्तीसगढ़ May 6, 2026

कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account