CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: 10वीं और 12वीं में जिले के प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों का कलेक्टर ने किया सम्मान।
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > सरगुजा संभाग > 10वीं और 12वीं में जिले के प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों का कलेक्टर ने किया सम्मान।
सरगुजा संभाग

10वीं और 12वीं में जिले के प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों का कलेक्टर ने किया सम्मान।

Last updated: May 19, 2025 6:52 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

सूरजपुर 19 मई 2025:– छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा सत्र 2024-25 में जिले के प्रावीण्य सूची में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सूरजपुर जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं का आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन से विद्यार्थियों ने सौजन्य भेंट की । इस अवसर पर कलेक्टर श्री जयवर्धन ने उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों से उनके परीक्षा परिणाम, अध्ययन पद्धति एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रेरणादायक मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

उन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सराहा और विद्यार्थियों को और भी कड़ी मेहनत और लगन से सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।


कक्षा 12वीं में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में कु. कुमकुम राजवाड़े, सेजेस बतरा; अभिषेक कुमार यादव, शा. उ. मा. वि. देवनगर एवं कु. ज्योति साहू, शा. उ. मा. वि. कंदरई शामिल हैं।

वहीं कक्षा 10वीं के छात्रों में आयुष कुमार एवं स्वयम थवाईत (ग्लोबल पब्लिक स्कूल सूरजपुर), सतीश सिंह (सेजेस नवापारा सूरजपुर), मो. अम्बर खान (सरस्वती हा. से. सूरजपुर), कु. आस्था राजवाड़े (शा. उ. मा. वि. श्यामनगर), कु. आराध्या गुप्ता, कु. प्रिन्सी गुप्ता एवं अनुराग गुप्ता (सेजेस भैयाथान) को भी सम्मानित किया गया।

इस गरिमामय अवसर पर जिला पंचायत सूरजपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती कमलेश नंदनी साहू, अपर कलेक्टर श्री जगन्नाथ वर्मा, एसडीएम श्रीमती शिवानी जायसवाल (सूरजपुर), श्री अजय मोडियम (प्रेमनगर), श्री सागर सिंह (भैयाथान), श्रीमती ललिता भगत (प्रतापपुर), डिप्टी कलेक्टर श्रीमती चांदनी कंवर, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती वर्मा, जिला परियोजना समन्वयक श्री शशिकांत सिंह, सहायक संचालक श्री रविन्द्र सिंहदेव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article सूरजपुर जिले के सत्यनगर में निस्तार भूमि पर अवैध कब्जा, तहसीलदार और पटवारी पर मिलीभगत का आरोप।
Next Article आंगनबाड़ी केंद्रों में घटिया सामग्री पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का कड़ा एक्शन, गुणवत्ता सुनिश्चित करने विशेष जांच टीम गठित।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

रामानुजनगर रेंज में अवैध परिवहन पर कार्रवाई 2 नग चिरान काष्ठ के साथ एक वाहन जप्त
अपराध छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
अजीरमा में महाराजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस मनाया गया।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सेवा संकल्प रथ को दिखाई हरी झंडी
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 17, 2026

कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account