CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: “”ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सेना ने POK में 9 आतंकी ठिकाने किए ध्वस्त, 200 आतंकवादी ढेर..
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > देश > “”ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सेना ने POK में 9 आतंकी ठिकाने किए ध्वस्त, 200 आतंकवादी ढेर..
देशविदेश

“”ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सेना ने POK में 9 आतंकी ठिकाने किए ध्वस्त, 200 आतंकवादी ढेर..

Last updated: May 7, 2025 4:26 am
Surya Narayan
Share
SHARE
 



नई दिल्ली, 7 मई 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने बीती रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस हवाई हमले में भारतीय वायुसेना ने 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए 200 से अधिक आतंकवादियों को ढेर कर दिया है।



सूत्रों के अनुसार, भारतीय वायुसेना के अत्याधुनिक राफेल लड़ाकू विमानों का उपयोग करते हुए SCALP और AASM हैमर मिसाइलों से आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए गए। इस अभियान में बहावलपुर, कोटली, मुजफ्फराबाद, मुरिदके, सियालकोट, भिंबर और तेहरा कलां में आतंकी ठिकाने पूरी तरह नष्ट कर दिए गए।

पाकिस्तानी F-16 को किया ढेर।


हमले के दौरान भारतीय सेना ने कश्मीर के पैम्पोर में पाकिस्तानी F-16 फाइटर जेट को भी मार गिराया। यह घटना रात करीब 2 बजे हुई, जिसके बाद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के कई इलाकों में ब्लैकआउट जैसी स्थिति देखी गई।

प्रधानमंत्री मोदी ने लाइव मॉनिटरिंग की।

इस महत्वपूर्ण ऑपरेशन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास से पूरे ऑपरेशन पर सीधी नजर बनाए रखी। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने उन्हें पल-पल की जानकारी दी। इस अभियान में थल सेना, वायुसेना और नौसेना के शीर्ष अधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ योजना को अंजाम दिया।

पाकिस्तान की प्रतिक्रिया।


पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने इसे “कायरतापूर्ण हमला” करार दिया। पाकिस्तानी सेना के अनुसार, भारत ने 24 मिसाइलें दागीं, जिसमें 8 लोगों की मौत और 33 लोग घायल हुए।

इजराइल का भारत को समर्थन।


भारत की इस निर्णायक कार्रवाई के बाद इजराइल ने भारत को खुला समर्थन दिया। इजराइली सरकार ने इसे आतंकवाद के खिलाफ एक साहसी कदम बताते हुए कहा कि वे आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़े हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा भारत का कद।


‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने न केवल आतंकवाद के खिलाफ भारत की मजबूती को दर्शाया है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को भी और सुदृढ़ किया है। अब सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि आगे दोनों देशों के बीच तनाव कैसे बढ़ता है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article RTI के जिन्न ने खोला फर्जी यूनियन का काला सच : छत्तीसगढ़ वन विभाग में करोड़ों की ठगी का पर्दाफाश…
Next Article मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर जारी एंटी नक्सल ऑपेरशन का अपडेट लिया: ऑपेरशन की भविष्य की रणनीति के बारे में अधिकारियों से की चर्चा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

रामानुजनगर रेंज में अवैध परिवहन पर कार्रवाई 2 नग चिरान काष्ठ के साथ एक वाहन जप्त
अपराध छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
अजीरमा में महाराजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस मनाया गया।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सेवा संकल्प रथ को दिखाई हरी झंडी
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 17, 2026

कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account