CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: गांव की चौपाल में मंत्री बैठीं जमीन पर – एक-एक समस्या सुनी, मौके पर ही दिए समाधान के निर्देश”
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > गांव की चौपाल में मंत्री बैठीं जमीन पर – एक-एक समस्या सुनी, मौके पर ही दिए समाधान के निर्देश”
छत्तीसगढ़राजनीति

गांव की चौपाल में मंत्री बैठीं जमीन पर – एक-एक समस्या सुनी, मौके पर ही दिए समाधान के निर्देश”

Last updated: May 4, 2025 12:48 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 



सूरजपुर की धरती पर उतरा लोकतंत्र का मानवीय चेहरा, ‘गांव-बस्ती चलो अभियान’ के तहत मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दिखाई सरोकारों की संवेदनशील मिसाल

सूरजपुर 04 मई 2025 “गांवों का विकास ही आत्मनिर्भर भारत की नींव है” – इस मूलमंत्र को चरितार्थ करते हुए छत्तीसगढ़ शासन की कैबिनेट मंत्री व भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रविवार को सूरजपुर जिले के ग्रामीण अंचलों का भ्रमण किया। ‘गांव-बस्ती चलो अभियान’ के तहत उन्होंने ग्राम रैसरा, खड़ौली, जांज, रैसरी व चेंद्रा जैसे दूरस्थ पंचायतों में पहुंचकर ग्रामीणजनों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित किया।भीषण गर्मी में भी जमीन पर बैठकर मंत्री राजवाड़े ने जनचौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की पीड़ा को प्रत्यक्ष सुना और त्वरित समाधान के निर्देश दिए। कहीं चबूतरे पर, तो कहीं स्कूल मैदान में – हर जगह उनकी उपस्थिति ने जनता को भरोसे और राहत का अहसास कराया। बहरहाल यह दौरा केवल जनसुनवाई नहीं था  यह एक मानवीय लोकतंत्र की संजीवनी थी। जिसमें सत्ता का हर स्तर गांव के भीतर जाकर, लोगों की आंखों में देखकर यह वादा करता नजर आया कि “आप अकेले नहीं हैं, सरकार आपके साथ है।”


जन चौपाल बना जन संवाद का सशक्त माध्यम।

रैसरा पंचायत से शुरू हुई इस जन संवाद यात्रा में खड़ौली के माध्यमिक शाला परिसर और जांज के स्कूल मैदान में सजी जन चौपालें जनभावनाओं की सजीव अभिव्यक्ति बनीं। पेयजल आपूर्ति की अनियमितता, खराब सड़कों, राजस्व प्रकरणों में विलंब जैसी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं।मंत्री ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण हो। उन्होंने खड़ौली मार्ग के निर्माण हेतु 10 लाख रुपए की घोषणा करते हुए इसे शीघ्र प्रारंभ करने की बात कही।

बैंक खोलने की मांग पर दिया भरोसा।

रैसरी पंचायत के बगीचा पारा में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने सहकारी बैंक शाखा खोलने की पुरजोर मांग की। उनका कहना था कि बैंकिंग सेवाओं के लिए उन्हें बिश्रामपुर तक जाना पड़ता है, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है।मंत्री राजवाड़े ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को अध्ययन कर आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को वित्तीय सेवा उनके गांव में उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

सरल, सहज व सशक्त नेतृत्व की झलक।

गांव की मिट्टी में रचने-बसने वाली मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की जनसंपर्क शैली ने ग्रामीणों का दिल जीत लिया। न कोई मंच, न औपचारिकता – सीधे जमीन पर बैठकर लोगों की बात सुनी और संवेदनशीलता से समाधान का मार्ग खोला। उनके साथ पहुंचे अधिकारियों ने मौके पर ही कई शिकायतों का निराकरण करना शुरू कर दिया।


गांव-बस्ती में सजी चौपालें, सत्ता नहीं सेवा के स्वर।

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े सुबह निवास पर पहुंचे लोगों की समस्याओं व मांगों को सुनने के बाद सीधे क्षेत्र के  गांव-गांव की गलियों में नजर आईं। कहीं बगीचे के किनारे चबूतरे पर बैठीं, तो कहीं स्कूल प्रांगण में ग्रामीणों की भीड़ के बीच जमीन पर – कोई मंच नहीं, कोई विशेष व्यवस्था नहीं, सिर्फ लोगों के बीच रहकर, उनकी पीड़ा और जरूरतों को आंखों में देखकर सुना।


“जनप्रतिनिधि होना जिम्मेदारी है, सिर्फ पद नहीं” – मंत्री राजवाड़े

हर चौपाल में मंत्री राजवाड़े का एक ही संदेश था – “मैं यहां विधायक या मंत्री बनकर नहीं, आपकी बेटी, बहन और प्रतिनिधि बनकर आई हूं। आपकी हर समस्या मेरी जिम्मेदारी है।” उनका यह भावुक संवाद ग्रामीणों के दिलों को छू गया।


जन सरोकारों की प्रतीक बनी  यात्रा – हर गांव में उमड़ा जनसैलाब।

जहां-जहां मंत्री पहुंचीं, वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वर्षों से उपेक्षित महसूस कर रहे लोगों को जब मंत्री स्वयं उनकी बस्ती में आकर सुनने लगीं, तो उन्होंने खुलकर अपने दुख-दर्द साझा किए। महिलाएं, किसान, बुजुर्ग – हर वर्ग की आवाज़ को मंत्री ने गंभीरता से सुना।

सहभागिता से समाधान की मिसाल बना यह दौरा।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य बाबूलाल मारापो, जनपद अध्यक्ष इंद्रमणि पैकरा, जनपद सदस्य अनीता पैकरा, गौरी सिंह, दयाराम सिंह, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण पैकरा नधीर सिंह पैकरा सरपंच अशोक पैकरा मन बसिया सीता देवी बंश लाल फूल कुमारी पंच सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और अधिकारी भी मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article महामाया खदान ने बदली 86 परिवारों की तकदीर, कैबिनेट मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र फिर किए मीडिया से वार्तालाप देखें पूरा वीडियो।
Next Article दीपक तले अंधियारा सूरजपुर जिला पंचायत कार्यालय के शौचालय में गंदगी का आलम, जिम्मेदार बेखबर।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

24 घंटे के भीतर 71 वारंटी भेजे गए जेल।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 2, 2026
रात्रि गश्त कर रहे अधिकारी व जवानों को कलेक्टर व डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने किया चेक।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 2, 2026
37वां सड़क सुरक्षा माह: जरही चौक पर जन-जागरूकता अभियान, हेलमेट वितरण व स्वास्थ्य परीक्षण
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग January 30, 2026
देवहरा गांव से वायरल हथियार वीडियो ने खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग January 29, 2026

कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account