CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: विकास की आड़ में विनाश की स्क्रिप्ट ! धनवादा कंपनी की मनमानी, प्रशासन की चुप्पी और ग्रामीणों की जान पर संकट, आखिर कब जागेगा प्रशासन?
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > विकास की आड़ में विनाश की स्क्रिप्ट ! धनवादा कंपनी की मनमानी, प्रशासन की चुप्पी और ग्रामीणों की जान पर संकट, आखिर कब जागेगा प्रशासन?
छत्तीसगढ़

विकास की आड़ में विनाश की स्क्रिप्ट ! धनवादा कंपनी की मनमानी, प्रशासन की चुप्पी और ग्रामीणों की जान पर संकट, आखिर कब जागेगा प्रशासन?

Last updated: April 18, 2025 2:12 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

रायगढ़:–जिला अंतर्गत धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के भालूपखना गांव में चल रही लघु जल विद्युत परियोजना अब लोगों के लिए ‘विकास’ नहीं, बल्कि ‘विनाश’ का दूसरा नाम बनती जा रही है। धनवादा कंपनी ने यहां कानून-कायदे को जेब में रखकर, जंगल-जमीन और जनजीवन तीनों को दांव पर लगा दिया है। विस्फोटकों की गूंज से पहाड़ ही नहीं, ग्रामीणों के दिल भी दहल रहे हैं। लेकिन जिला प्रशासन, पुलिस और वन विभाग सभी ने जैसे आँख, कान और ज़ुबान बंद कर ली है।

बिना मापदंड के ब्लास्टिंग, ग्रामीणों की जान के साथ खुला खिलवाड़

भालूपखना के जंगलों में भारी विस्फोट हो रहे हैं, जिनके लिए न तो कोई मापदंड अपनाया गया, न ही सुरक्षा उपाय। घरों की दीवारें दरक रही हैं, लोग रातों को जागकर गुजारने को मजबूर हैं, लेकिन प्रशासन के पास न कोई जवाब है, न कोई कार्रवाई। क्या यही है ‘नवभारत का निर्माण’, जिसमें लोगों की सुरक्षा को ठेंगा दिखाकर मुनाफाखोर कंपनियों को खुली छूट दी जा रही है?

‘ऊपर से आदेश है’ – क्या अब जनता की सुरक्षा से ऊपर हैं कॉरपोरेट फरमान?

जब एक अधिकारी से पूछा गया कि अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई, तो उसने नाम न छापने की शर्त पर कहा –  “ऊपर से आदेश है, काम बंद नहीं होना चाहिए।” अब सवाल यह उठता है कि यह ‘ऊपर’ कौन है? और क्या अब लोकतंत्र में ‘जनादेश’ की जगह ‘कॉरपोरेट आदेश’ ने ले ली है?

जब ग्रामीणों ने उठाई आवाज़, तो प्रशासन ने दिखाई ताकत… पर कंपनी के सामने मौन? 

कुछ दिन पूर्व ग्रामीणों ने जब अवैध कार्य रोकने की कोशिश की, तो एसडीएम से लेकर थाना प्रभारी तक की फौज आ गई। ग्रामीणों को धमकाया गया, दबाव बनाया गया और काम फिर से शुरू करवा दिया गया। लेकिन जब वही अधिकारी धनवादा कंपनी की अनियमितताएं देख रहे हैं, तो कार्रवाई करने के बजाय ‘चुपचाप लौट जाना’ क्या साबित करता है? क्या अधिकारियों का झुकाव अब जनता की बजाय पूंजीपतियों की ओर है?

वन भूमि पर निर्माण, फिर भी वन विभाग मौन – क्या यह भ्रष्टाचार नहीं?

धनवादा कंपनी ने वन विभाग से बिना अनुमति लिए वनभूमि पर निर्माण शुरू कर दिया। कई अखबारों में इस बात की खबरें छपीं, लेकिन न तो कोई नोटिस जारी हुआ और न ही कोई एफआईआर। आखिर क्यों? क्या विभागीय चुप्पी की कीमत वन भूमि और आदिवासियों की ज़िंदगी से चुकाई जा रही है?

ग्रामीणों का सवाल – क्या हमारी जान की कोई कीमत नहीं?

ग्रामीणों का आक्रोश फूटने लगा है। वे पूछ रहे हैं कि क्या हमारी ज़िंदगी की कीमत अब ठेकेदारों की सुविधा से तय होगी? क्या छत्तीसगढ़ सरकार, जिला प्रशासन और पर्यावरण मंत्रालय की नींद तब खुलेगी जब कोई बड़ा हादसा हो जाएगा?

अब सवाल सिर्फ निर्माण कार्य का नहीं, पूरे सिस्टम की साख का है।


अगर अब भी कार्रवाई नहीं होती, तो यह साफ होगा कि ‘जनता’ नहीं, अब ‘धनता’ ही शासन करती है!

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article रात्रि गश्त कर रहे पुलिस जवानों की मुस्तैदी से पकड़ा गया बैंक में चोरी करने घुसा आरोपी,मुस्तैदी से रात्रि गश्त करने वाले जवानों को किया पुरस्कृत।
Next Article आदिवासी की दर्दनाक मौत : हत्यारा हाथी नहीं, जंगल लूट की भूखी व्यवस्था है?
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

मैनपाट के सैला रिसॉर्ट पर विधानसभा में उठा सवाल, करोड़ों खर्च के बाद भी अधूरे कार्यों पर घिरी सरकार
छत्तीसगढ़ देश राजनीति सरगुजा संभाग March 20, 2026
HDFC Bank में ‘नैतिक संकट’! चेयरमैन का अचानक इस्तीफा, शेयर 5% तक गिरे अंदरूनी सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल
छत्तीसगढ़ देश विदेश March 20, 2026
धरमजयगढ़ में कोर्ट भवन निर्माण को लेकर बवाल: पुलिस कॉलोनी की महिलाओं और वकीलों के बीच तीखा विवाद, प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग March 19, 2026
न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा साथ ही साथ अर्थ दंड से भी दंडित किया।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग March 19, 2026

कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account