CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: जशपुर में झाड़-फूंक के नाम पर दरिंदगी: युवती से गैंगरेप कर बनाया मां, तांत्रिक समेत दो दरिंदे गिरफ्तार…
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > अपराध > जशपुर में झाड़-फूंक के नाम पर दरिंदगी: युवती से गैंगरेप कर बनाया मां, तांत्रिक समेत दो दरिंदे गिरफ्तार…
अपराधसरगुजा संभाग

जशपुर में झाड़-फूंक के नाम पर दरिंदगी: युवती से गैंगरेप कर बनाया मां, तांत्रिक समेत दो दरिंदे गिरफ्तार…

Last updated: March 19, 2025 6:21 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

जशपुर/बगीचा:–छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में अंधविश्वास की आड़ में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। झाड़-फूंक के नाम पर एक 28 वर्षीय आदिवासी युवती को नशीली दवा पिलाकर बारी-बारी से गैंगरेप किया गया। वहशी दरिंदों ने युवती को धमकी देकर चुप करा दिया, लेकिन जब उसने 28 फरवरी 2025 को एक बच्चे को जन्म दिया, तो उसकी हिम्मत जवाब दे गई। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तांत्रिक किशोर पंडा और उसके साथी दिलेश्वर यादव को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

इलाज के नाम पर बुनी गई हैवानियत की साजिश।


पीड़िता के अनुसार, पिछले साल जुलाई में उसे पेट दर्द की शिकायत हुई थी। दवाओं से कोई आराम नहीं मिलने पर उसने अपने परिचित दिलेश्वर यादव से मदद मांगी। दिलेश्वर ने उसे झाड़-फूंक के नाम पर जड़ी-बूटी देने का झांसा दिया और 25 जुलाई 2024 की शाम उसे अपनी स्कूटी पर बैठाकर बगीचा क्षेत्र के एक झोपड़ीनुमा ढोंगी धाम में ले गया, जहां पहले से ही तांत्रिक किशोर पंडा मौजूद था।

नशीली दवा पिलाई और फिर हैवानियत की हदें पार।


धोखे से एक गिलास में कथित दवाई पिलाकर युवती को बेहोश कर दिया गया। इसके बाद दोनों दरिंदों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया और धमकी दी कि अगर किसी से भी इस बारे में बताया, तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। इस खौफ के चलते पीड़िता ने महीनों तक चुप्पी साधे रखी। लेकिन जब उसने बच्चे को जन्म दिया, तो उसके पास सच उजागर करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा।


गिरफ्तारी से बचने के लिए भाग रहे थे दरिंदे, पुलिस ने दबोचा।


पीड़िता की शिकायत पर एसपी शशिमोहन सिंह के निर्देशन में बगीचा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 70(1) के तहत केस दर्ज किया। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए भागने की फिराक में हैं, लेकिन मुखबिर और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने उन्हें धर-दबोचा।

पुलिस की सख्त कार्रवाई, दरिंदे सलाखों के पीछे।


पूछताछ में किशोर पंडा और दिलेश्वर यादव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी जब्त कर ली है। दोनों आरोपियों को 18 मार्च 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में एसडीओपी दिलीप कोसले, निरीक्षक रामसाय पैंकरा, प्र.आर. लक्ष्मण सिंह, आरक्षक विनोद यादव और सीएएफ बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जशपुर पुलिस ने दिखाई सख्ती – महिलाओं के खिलाफ अपराध पर जीरो टॉलरेंस।


एसएसपी शशिमोहन सिंह ने कहा, “महिलाओं के खिलाफ अपराध पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। झाड़-फूंक और अंधविश्वास के नाम पर होने वाले ऐसे जघन्य अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है।”

कब तक महिलाएं अंधविश्वास की बलि चढ़ती रहेंगी?

यह घटना एक बड़ा सवाल खड़ा करती है  कब तक समाज में झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं का शोषण होता रहेगा? कब तक ऐसे वहशी दरिंदे भोले-भाले लोगों की आस्था का फायदा उठाकर उनकी जिंदगी बर्बाद करते रहेंगे? यह सिर्फ एक मामला नहीं, बल्कि समाज के उस अंधेरे कोने की एक झलक है, जहां अभी भी अंधविश्वास की आड़ में हैवानियत पल रही है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने पीड़िता को न्याय की उम्मीद दी है, लेकिन जरूरत इस बात की है कि ऐसे अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि फिर कोई तांत्रिक या ढोंगी किसी मासूम की जिंदगी बर्बाद करने की हिम्मत न कर सके!

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article वेदांता ग्रुप की जंगल पर डकैती! 85 एकड़ वन भूमि पर अवैध कब्जा, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस।
Next Article जशपुर आश्रय गृह में नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की संदिग्ध आत्महत्या प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल देखे वीडियो।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

रामानुजनगर रेंज में अवैध परिवहन पर कार्रवाई 2 नग चिरान काष्ठ के साथ एक वाहन जप्त
अपराध छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
अजीरमा में महाराजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस मनाया गया।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सेवा संकल्प रथ को दिखाई हरी झंडी
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 17, 2026

कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account