CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: गंदा पानी, बेहाल जनता,वार्ड में पानी मे आ रहे कीड़े।
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > गंदा पानी, बेहाल जनता,वार्ड में पानी मे आ रहे कीड़े।
छत्तीसगढ़

गंदा पानी, बेहाल जनता,वार्ड में पानी मे आ रहे कीड़े।

Last updated: March 19, 2025 6:01 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

अब वार्डवासियों ने की लिखित शिकायत,कार्यवाही का इंतजार।

साहब की लापरवाही चरम पर,स्वच्छता सर्वेक्षण में नम्बर बढ़ाने व्यस्त।

घरघोड़ा:– नगर पंचायत घरघोड़ा के वार्ड क्रमांक 2 के निवासी पिछले डेढ़ माह से दूषित और बदबूदार पेयजल आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे हैं। लगातार शिकायतों के बावजूद नगर पंचायत के CMO नीलेश केरकेट्टा समस्या के समाधान के बजाय जनता की आवाज दबाने में लगे हुए हैं। हालात इतने भयावह हैं कि कभी पानी में कीड़े मिल रहे हैं, तो कभी नाली जैसी गंदगी बहकर आ रही है। बदबूदार और खराब स्वाद वाले इस पानी को पीने के लिए वार्ड के लोग मजबूर हैं, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

वार्ड के लोगों ने इस समस्या को लेकर नगर पंचायत को लिखित शिकायत भी सौंपी, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। CMO साहब की हठधर्मिता का आलम यह है कि एक शिकायतकर्ता को बार-बार गुहार लगाने पर नल कनेक्शन कटवाने की सलाह दे दी गई यानी समस्या का हल निकालने के बजाय जनता को जल संकट में धकेलने की धमकी दी जा रही है।

स्वच्छता सर्वेक्षण में व्यस्त CMO, जनता त्रस्त।

नूतन कॉलोनी वार्ड नंबर 2 के लोगों का आरोप है कि CMO साहब स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छे नंबर बटोरने में लगे हैं, लेकिन जनता को शुद्ध पेयजल देने की जिम्मेदारी से पूरी तरह विमुख हो चुके हैं। जब वार्ड में लोगों को साफ पानी तक नहीं मिल पा रहा है, तो ऐसे स्वच्छता अभियान का क्या औचित्य? नगर पंचायत सिर्फ कागजों पर सफाई की तस्वीर चमकाने में जुटी है, जबकि असलियत में जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है।



पेयजल शुद्ध देना जिम्मेदारी, जिससे विमुख होना अकर्मण्यता।

नगर पंचायत का पहला दायित्व नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है। यह कोई अनुकंपा नहीं, बल्कि बुनियादी हक है। लेकिन CMO समेत पूरा प्रशासन इस जिम्मेदारी से मुंह मोड़कर अपनी अकर्मण्यता और लापरवाही का परिचय दे रहा है। दूषित पानी से बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है, लेकिन CMO कानों में तेल डालकर बैठे हैं। क्या घरघोड़ा नगर पंचायत सिर्फ दिखावे के लिए है? क्या जनता को अपने हक के लिए सड़क पर उतरना पड़ेगा?

जल्द हो समाधान नहीं तो होगा आंदोलन।

वार्डवासियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई, तो नगर पंचायत के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। लोगों का कहना है कि वे इस अनदेखी और लापरवाही को अब और बर्दाश्त नहीं करेंगे। सवाल यह है कि क्या प्रशासन जनता की आवाज सुनेगा, या फिर लोगों को अपने हक के लिए सड़क पर उतरना ही पड़ेगा?

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article हल्का पटवारी द्वारा नक्शा छेड़छाड़ का आरोप,आवेदिका ने कलेक्टर जनदर्शन में लगाई न्याय की गुहार।
Next Article फिर से लगा आरोप शराब के झूठे मामले में फंसाने का वीडियो वायरल।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती गड़बड़ी मामले में फर्जी अंकसूची में सिग्नेचर करने वाली महिला गिरफ्तार,
अपराध छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग August 27, 2025
13 वर्षीय नाबालिग को बहलाफुसलाकर गर्भवती करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अपराध छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग August 27, 2025
आगामी त्योहारों के मद्देनजर सरगुजा पुलिस द्वारा विभिन्न थाना/चौकी अंतर्गत डीजे संचालकों की ली गई बैठक।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग August 27, 2025
13 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग August 27, 2025

कैलेंडर

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Jul    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account