CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: कुदरगढ़ महोत्सव की तैयारी के लिए आयोजित की गई बैठक।
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > सरगुजा संभाग > कुदरगढ़ महोत्सव की तैयारी के लिए आयोजित की गई बैठक।
सरगुजा संभाग

कुदरगढ़ महोत्सव की तैयारी के लिए आयोजित की गई बैठक।

Last updated: March 12, 2025 5:06 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 



कार्ययोजना को लेकर की गई वृहद चर्चा मूलभूत सुविधाओं को लेकर बिंदुवार की गई चर्चा।

सूरजपुर:– 12 मार्च 2025 चैत्र नवरात्र 29 मार्च से प्रारंभ होने जा रहा है जिसमें 02 अप्रैल से 04 अप्रैल तक तीन दिवसीय कुदरगढ़ महोत्सव का आयोजन सुनिश्चित किया गया हैं। मां बागेश्वरी धाम कुदरगढ़ ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राम सेवक पैकरा की अध्यक्षता में कुदरगढ़ महोत्सव की तैयारी हेतु आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया था।

जिसमें कुदरगढ़ महोत्सव के सफल सम्पादन हेतु विभिन्न मुद्दों पर बिंदुवार विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में स्वच्छता, शौचालय, पेयजल, विद्युत, यातायात, पार्किंग, सुरक्षा व चिकित्सा व्यवस्था को लेकर वृहत चर्चा की गई। कुदरगढ़ मेले का सुचारू रूप से संचालन हो इसके लिए श्री रामसेवक पैकरा द्वारा योजनाबद्ध तरीके से कार्य योजना तैयार कर उससे मूर्त देने के लिए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मेला परिक्षेत्र में र्प्याप्त जल व्यवस्था हो इसके लिए विभिन्न चिन्हित स्थलों पर टैंकर की व्यवस्था, नवरात्र प्रारंभ होने से पूर्व ही क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मरों की मरम्मत मेला स्थल में फायर ब्रिगेड के गाडी की व्यवस्था, पार्किंग हेतु समतल स्थान की व्यवस्था जैसे – महत्वपूर्ण बिन्दुओं को लेकर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होने इन सब व्यवस्थाओं को तय तिथि के पूर्व ही सुनिश्चित करनें को बात कही।

इस अवसर पर ट्रस्ट से उपस्थित अन्य सदस्यों से भी सुझाव मांगे गयें। जिसमें पार्किंग स्थल से ई-रिक्शा चलवाने का सुझाव आया जिससे कि वृद्धजन व दिव्यांगजन को सुविधा मिले। मेला स्थल में आपातकालिन स्थिति से निपटने के लिए आपदा टीम भी उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की गई।  मेला परिक्षेत्र में प्लास्टिक के उपयोग को पूर्ण रूप से वर्जित करते हुए इसके वैकल्पिक स्त्रोत जैसे दोना पत्तल व कागज के कप प्लेट को बढ़ावा देने की बात कही गई। इसके साथ ही मेला परिक्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था नियमित तौर पर हो इस पर विशेष बल दिया गया।
      सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गई। जिसमें कुदरगढ़ क्षेत्र की मैपिंक कराकर योजनाब़द्ध तरिके से सुरक्षा व्यवस्था का लागु करने पर विचार विमर्श किया गया।
     इस अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमेन श्री बाबूलाल अग्रवाल, मेला अध्यक्ष श्री भुवन भास्कर प्रताप सिंह, निर्माण अध्यक्ष श्री भीमसेन अग्रवाल, श्री सुभाष गोयल, श्री ओंकार पांडेय, श्री सुरेश गोयल, श्री राजेश तिवारी, शशिकांत गर्ग, श्री अजय अग्रवाल, श्री आशीष प्रताप सिंह, श्री संदीप अग्रवाल, श्री संस्कार अग्रवाल, श्री रंजन सोनी एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू, वन मंडलाधिकारी श्री पंकज कमल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष महतो, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती चांदनी कंवर, ओड़गी जनपद सीईओ नृपेंद्र सिंह, जिला समन्वयक पर्यटन श्री मोहन साहू, ओड़गी तहसीलदार श्री सुरेश राय सहित ट्रस्ट के आजीवन सदस्यगण एवं समस्त विभागों के जिला अधिकारी-कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article नगर पंचायत विश्रामपुर में उपाध्यक्ष निर्वाचन शांतिपूर्ण संपन्न
Next Article रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री श्री साय हुए शामिल।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

रामानुजनगर रेंज में अवैध परिवहन पर कार्रवाई 2 नग चिरान काष्ठ के साथ एक वाहन जप्त
अपराध छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
अजीरमा में महाराजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस मनाया गया।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 18, 2026
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सेवा संकल्प रथ को दिखाई हरी झंडी
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग September 17, 2026

कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account