सूरजपुर:– जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव निर्विरोध संपन्न कर लिया है। पार्टी की ओर से चंद्रमणि देवपाल पैकरा को निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुना गया। खास बात यह है कि यह बड़ी जिम्मेदारी उन्हें उनके जन्मदिन के मौके पर मिली, जिससे नगर पंचायत जरही में समर्थकों के द्वारा केक काटकर जबरदस्त उत्साह मनाया गया।
7200 वोटों से बड़ी जीत हासिल किए थे।
चंद्रमणि देवपाल पैकरा ने क्षेत्र क्रमांक 12 से 7200 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की भाजपा और आरएसएस की पसंदीदा प्रत्याशी थीं हालांकि इस चुनाव में भाजपा की बागी उम्मीदवार नीलिमा पैकरा भी मैदान में थीं लेकिन पार्टी की एकजुटता के चलते चंद्रमणि देवपाल पैकरा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह सभी क्षेत्र में जमकर मनाई जीत।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता नगर पंचायत जरही अध्यक्ष पुरन राम राजवाडे, अशोक गुप्ता, राकेश शुक्ला भाजपा के पार्षद सियाराम राजवाड़े व बड़ी संख्या में नगर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। चंद्रमणि देवपाल पैकरा के निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने जाने को भाजपा संगठन की मजबूत रणनीति और एकजुटता का नतीजा माना जा रहा है।