CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: बजट 2025-26: महिलाओं, किसानों और पत्रकारों के लिए राहत, जिले के नागरिकों ने किया स्वागत।
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > बजट 2025-26: महिलाओं, किसानों और पत्रकारों के लिए राहत, जिले के नागरिकों ने किया स्वागत।
छत्तीसगढ़

बजट 2025-26: महिलाओं, किसानों और पत्रकारों के लिए राहत, जिले के नागरिकों ने किया स्वागत।

Last updated: March 3, 2025 4:56 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 


बलरामपुर:–03 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार के बजट 2025-26 को लेकर जिले में उत्साह है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी द्वारा प्रस्तुत यह बजट महिलाओं, किसानों, पत्रकारों और सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। महतारी वंदन और लखपति दीदी योजना से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, किसानों के लिए आर्थिक सहूलियत और पत्रकारों के लिए सम्मान निधि दोगुनी करने जैसी घोषणाओं को नागरिकों ने सराहनीय कदम बताया। लोगों ने इसे राज्य के समावेशी विकास का बजट बताते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया।


महिलाओं को आर्थिक संबल, लखपति दीदी योजना और महतारी वंदन को बढ़ावा बजट में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। बलरामपुर निवासी श्री कैलाश द्विवेदी ने इस बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि सरकार ने महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना का बजट बढ़ाकर 5500 करोड़ रुपये कर दिया है, जिससे लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा। लखपति दीदी योजना के तहत 8 लाख महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल को उन्होंने सशक्त कदम बताया। स्थानीय निवासी श्रीमती आशा दुबे ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाएं महिलाओं को रोजगार और उद्यमिता की ओर प्रेरित करेंगी। उन्होंने कहा कि जहां पहले महिलाएँ आर्थिक रूप से पुरुषों पर निर्भर थीं, वहीं अब वे लखपति दीदी के रूप में अपनी पहचान बनाएंगी।

पत्रकारों के लिए सम्मान निधि और एक्सपोजर विजिट का अवसर बजट में पत्रकारों के लिए भी महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। वरिष्ठ पत्रकार श्री संजय गुप्ता ने पत्रकारों के लिए सम्मान निधि की राशि दोगुनी करने के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि यह पत्रकारों के हित में ऐतिहासिक फैसला है। उन्होंने पत्रकारों के एक्सपोजर विजिट के लिए भी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इससे पत्रकारों को नई जानकारियाँ प्राप्त करने, अन्य राज्यों के पत्रकारों से संवाद बढ़ाने और सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार में योगदान देने का अवसर मिलेगा।
किसानों और सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत
कृषि और सरकारी सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए भी इस बजट में बड़े प्रावधान किए गए हैं। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सेवानिवृत प्राचार्य श्री के. आर. द्विवेदी ने कहा कि यह बजट किसानों, व्यापारियों, महिलाओं और आम जनता के लिए लाभकारी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 8500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे हजारों परिवारों को आवास की सुविधा मिलेगी। कृषि पंपों के मुफ्त बिजली आपूर्ति योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा के लिए करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है।

नागरिकों में उत्साह, मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का जाताया आभार।
बजट को लेकर जिले के नागरिकों में उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट राज्य के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा। महिलाओं, किसानों, पत्रकारों और सरकारी कर्मचारियों सहित किये गये अन्य प्रावधानों से हर वर्ग को राहत मिलेगी और छत्तीसगढ़ तेजी से प्रगति की ओर बढ़ेगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article हिंदूवाद के नाम पर एक असमाजिक युवक द्वारा शहर की शांति व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास
Next Article छत्तीसगढ़ में पहली बार हस्तलिखित बजट पेश, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किए हस्ताक्षर 100 पृष्ठों में वित्त मंत्री ने हाथ से लिखा ऐतिहासिक बजट।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

राज्य सरकार की प्रतिबद्धता, खेलों के लिए बुनियादी ढांचा होगा सुदृढ़।
छत्तीसगढ़ मनोरंजन August 26, 2025
सूरजपुर पुलिस ने एनएच पर घुम रहे मवेशियों के 2 मालिकों के विरूद्ध की गई कार्यवाही।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग August 26, 2025
मूकबधिर 2 बालकों को घुमते देख रात्रि गश्त कर रहे थाना विश्रामपुर पुलिस ने सकुशल पहुंचाया उनके विद्यालय।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग August 26, 2025
एसपी के निर्देश पर निकली नशा मुक्ति एवं साइबर जागरूकता रैली।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग August 26, 2025

कैलेंडर

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Jul    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account