CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: शयनकक्ष, भोजन कक्ष, किचन, परिसर आदि का लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने किया निर्देशित।
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > शयनकक्ष, भोजन कक्ष, किचन, परिसर आदि का लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने किया निर्देशित।
छत्तीसगढ़

शयनकक्ष, भोजन कक्ष, किचन, परिसर आदि का लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने किया निर्देशित।

Last updated: January 28, 2025 5:27 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 


व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं पर सीधे बच्चों से की बात, परीक्षा की तैयारियों पर चर्चा कर खूब मन लगाकर पढ़ने किया प्रेरित

अम्बिकापुर:–28 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर मंगलवार को अम्बिकापुर के नमनाकला स्थित कन्या परिसर में छात्रावासों के औचक निरीक्षण में पहुंचे। उन्होंने परिसर में स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, आदर्श कन्या छात्रावास, कन्या शिक्षा परिसर, कन्या हिल कोरवा आवासीय परिसर, पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में जानकारी ली, जिसपर एसी ट्राइबल श्री ललित शुक्ला ने बताया कि परिसर के एंट्री गेट पर शिफ्टवार 4 सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी लगाई गई है। बिना अनुमति के कोई परिसर में एंट्री नहीं कर सकता, इसके लिए रजिस्टर रखा गया है। आने-जाने वालों की एंट्री इस रजिस्टर में की जाती है।
कलेक्टर श्री भोसकर ने इस दौरान उपस्थित छात्राओं से व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में फीडबैक लिया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, मिलने वाली सुविधाओं, शिक्षा, स्वच्छता आदि के सम्बन्ध में पूछा। बच्चों ने सभी व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं पर संतुष्टि जताई। कलेक्टर श्री भोसकर ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हमें तुरन्त अवगत कराएं।

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की 11वीं कक्षा की छात्राओं की मांग पर बायोलॉजी शिक्षक की व्यवस्था करने तथा कन्या हिल कोरवा आवासीय परिसर के परिसर का समतलीकरण कर सौंदर्यीकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही करने अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने हॉस्टल अधिक्षिका को सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए जाने निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के शयन कक्ष, शौचालय, रसोई, भोजन कक्ष, अध्ययन कक्ष, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके साथ ही कलेक्टर श्री भोसकर ने सभी बच्चों से आगामी परीक्षाओं की तैयारियों के सम्बन्ध में चर्चा की तथा कड़ी मेहनत कर अच्छे परिणाम हासिल करने प्रेरित किया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article शासकीय भूमि पर अतिक्रमण मामले में प्रशासन की सख्ती के बाद दबंगों में मचा हड़कंप।
Next Article भारतीय समाचार-पत्र दिवस पर विशेष लेख,लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारिता ने छत्तीसगढ़ की क्षेत्रीय विकास में दिया है महत्वपूर्ण योगदान
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

24 घंटे के भीतर 71 वारंटी भेजे गए जेल।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 2, 2026
रात्रि गश्त कर रहे अधिकारी व जवानों को कलेक्टर व डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने किया चेक।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 2, 2026
37वां सड़क सुरक्षा माह: जरही चौक पर जन-जागरूकता अभियान, हेलमेट वितरण व स्वास्थ्य परीक्षण
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग January 30, 2026
देवहरा गांव से वायरल हथियार वीडियो ने खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग January 29, 2026

कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account