सीतापुर से बड़ी खबर आत्महत्या से हिला पूरा इलाका
समिति प्रबंधक दिनेश गुप्ता ने की आत्महत्या, लेन–देन के एंगल पर जांच।
अंबिकापुर,सीतापुर
शहर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब समिति प्रबंधक दिनेश गुप्ता ने आत्महत्या कर ली। यह दर्दनाक घटना देर रात की बताई जा रही है, जिसने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनेश गुप्ता बीती रात से ही मानसिक रूप से अत्यधिक विचलित थे। हालात इतने बिगड़ गए कि वे देर रात दोबारा समिति कार्यालय पहुंचे और रात करीब 1 बजे तक वहीं मौजूद रहे। इसके बाद 1 से 1:30 बजे के बीच घर लौटे।


घर पहुंचने के कुछ ही समय बाद उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे मामले में पैसों के लेन–देन से जुड़ा गंभीर विवाद भी सामने आ रहा है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आशंका जताई जा रही है कि आर्थिक दबाव और मानसिक तनाव इस घटना की वजह हो सकते हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है–चाहे वह मानसिक दबाव हो, आर्थिक लेन–देन या फिर कोई अन्य कारण।
👉 सीतापुर की यह घटना कई सवाल छोड़ गई है।
👉 आत्महत्या के पीछे की असली वजह क्या है?
👉 क्या आर्थिक लेन–देन बना मौत की वजह?
फिलहाल पुलिस जांच जारी है।
जैसे ही कोई नया खुलासा होगा, आपको सबसे पहले अपडेट किया जाएगा।


