CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: दिवंगत-आरक्षक के परिवार को मिली 1 करोड़ की सहायता राशि, ड्यूटी जाने के दौरान हुआ था निधन, पुलिस सैलरी पैकेज के तहत मिली राशि।
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > दिवंगत-आरक्षक के परिवार को मिली 1 करोड़ की सहायता राशि, ड्यूटी जाने के दौरान हुआ था निधन, पुलिस सैलरी पैकेज के तहत मिली राशि।
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

दिवंगत-आरक्षक के परिवार को मिली 1 करोड़ की सहायता राशि, ड्यूटी जाने के दौरान हुआ था निधन, पुलिस सैलरी पैकेज के तहत मिली राशि।

Last updated: March 14, 2026 1:36 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर व एसबीआई रिजनल मैनेजर अविनाश पाणिग्रही ने दिवंगत आरक्षक के गृहग्राम चकेरी पहुंच सौपा 1 करोड़ का चेक।

सूरजपुर:–ड्यूटी जाने के दौरान सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए सूरजपुर जिले के आरक्षक मसत राम पैंकरा के परिजनों को पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर व एसबीआई रिजनल मैनेजर अविनाश पाणिग्रही दिवंगत आरक्षक के ग्रहग्राम चकेरी (शर्मा) थाना उदयपुर, जिला सरगुजा जाकर आरक्षक की धर्मपत्नी कुसुम सिंह को यह राशि चेक के माध्यम से सौंपी।
आरक्षक मसत राम पैंकरा जिला सूरजपुर में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे और डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर के गनमैन थे। उनका आकस्मिक निधन 17 सितम्बर 2025 को ड्यूटी जाने दौरान एक सड़क दुर्घटना में हो गया था। इस घटना पर पुलिस विभाग ने गहरा शोक व्यक्त किया था।
डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने बैंक अधिकारियों के साथ 13 मार्च 2026 को आरक्षक की धर्मपत्नी कुसुम सिंह व परिजनों को सांत्वना देते हुए भारतीय स्टेट बैंक शाखा से 1 करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया। यह सहायता पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत दी गई है।

दिवंगत आरक्षक की धर्मपत्नी व परिजनों ने आर्थिक सहायता प्राप्त होने पर छत्तीसगढ़ शासन, पुलिस प्रशासन और बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। विदित हो कि आरक्षक की आकस्मिक मृत्यु उपरान्त उनके बड़े पुत्र गणेश प्रसाद को अनुकम्पा नियुक्ति नव आरक्षक के पद पर हुई है। पुलिस सैलरी पैकेज योजना का मुख्य उद्देश्य ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी/कर्मचारी की आकस्मिक मृत्यु होने पर उनके आश्रित परिवार को आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता प्रदान करना है, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। इस अवसर पर डिप्टी मैनेजर प्रेमशंकर सिंह, दिवगंत आरक्षक के पिता बीर सिंह सहित उनके परिजन मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article भटगांव तहसील में LPG गैस का अवैध भंडारण पकड़ा गया, 35 सिलेंडर जब्त
Next Article स्कार्पियो में 14 किलो गांजा के साथ विधि से संघर्षरत बालक पकड़ाया, 12.80 लाख का मशरुका जब्त..
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

खबर के बाद पत्रकार को नोटिस, बसंतपुर मामले में उठा विवाद…
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग March 14, 2026
खबर के बाद थाना प्रभारी का नोटिस, पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर उठे सवाल..
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग March 14, 2026
आदतन अपराधी पर कोर्ट सख्त: BDC राकेश गुप्ता की अग्रिम जमानत खारिज, गिरफ्तारी के आसार..
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग March 14, 2026
स्कार्पियो में 14 किलो गांजा के साथ विधि से संघर्षरत बालक पकड़ाया, 12.80 लाख का मशरुका जब्त..
अपराध छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग March 14, 2026

कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account