CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर SP सूरजपुर ने महिला कर्मियों को किया सम्मानित, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर की उनके कार्यो की सराहना।
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर SP सूरजपुर ने महिला कर्मियों को किया सम्मानित, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर की उनके कार्यो की सराहना।
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर SP सूरजपुर ने महिला कर्मियों को किया सम्मानित, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर की उनके कार्यो की सराहना।

Last updated: March 10, 2026 4:12 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

खेलकूद प्रतियोगिता में महिला पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने दिखाया दमखम..

सूरजपुर:– जिले की पुलिस के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही उत्साह से मनाया गया। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने पुलिस लाईन सहित विभिन्न स्थानों पर तैनात महिला अधिकारी व कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून, चिकित्सा और हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से समाज को नई दिशा दे रही है, यह कार्यक्रम महिलाओं को समर्पित है। इसी क्रम में थाना-चौकी में पदस्थ महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को थाना-चौकी प्रभारी के द्वारा पुष्पगुच्छ व उपहार देकर सम्मानित किया है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर के निर्देश पर पुलिस लाईन में महिला कर्मचारियों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें महिला कर्मियों ने काफी हर्ष के साथ भाग लिया। कुसी दौड़ में प्रथम महिला आरक्षक झमिता वरकरे, अंजली टोप्पो, जलेबी दौड़ में प्रथम एएसआई बबीता यादव, प्रधान आरक्षक अल्का टोप्पो, महिला आरक्षक नीलम भगत, गिलास निशानेबाजी में प्रथम महिला आरक्षक चिंता पैंकरा, देशमती, चंदा भास्कर व चम्मच दौड़ में प्रथम महिला आरक्षक नीलम भगत रही। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी ने निभाया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितेश चौधरी सहित महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने महिला कर्मचारियों के गुणवत्ता पूर्ण कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष से लेकर पुलिस, सेना तक हर क्षेत्र में कठिन कार्य कर रही हैं। देश की प्रगति में उनका योगदान अहम है। महिलाओं के इस जज्बे और योगदान की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। हम सभी उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। महिला सशक्तिकरण हमारे समाज के लिए एक मजबूत और समृद्ध भविष्य की कुंजी है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article एनडीपीएस एक्ट मामले में फरार आरोपी को चौकी बसदेई पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Next Article PIT NDPS Act के तहत कार्यवाही कर अनावेदक को भेजा गया जेल..
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग March 10, 2026
PIT NDPS Act के तहत कार्यवाही कर अनावेदक को भेजा गया जेल..
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग March 10, 2026
एनडीपीएस एक्ट मामले में फरार आरोपी को चौकी बसदेई पुलिस ने किया गिरफ्तार।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग March 10, 2026
नशीले इंजेक्शन का अवैध परिवहन करते 3 आरोपी गिरफ्तार।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग March 9, 2026

कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account