CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: जिला अस्पताल से चोरी हुई बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार की मोटरसाइकिल बरामद..
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > छत्तीसगढ़ > जिला अस्पताल से चोरी हुई बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार की मोटरसाइकिल बरामद..
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

जिला अस्पताल से चोरी हुई बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार की मोटरसाइकिल बरामद..

Last updated: March 15, 2026 4:05 am
Surya Narayan
Share
SHARE
 


अंबिकापुर/सरगुजा
सरगुजा जिले की मणिपुर पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भावराडांड सीतापुर निवासी शिवशंकर खलखो, जो वर्तमान में गांधीनगर थाना क्षेत्र के गंगापुर में रहते हैं,  अपने रिश्तेदार को खाना पहुंचाने जिला अस्पताल अंबिकापुर गए थे। उन्होंने अपनी हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल (CG 15 CL 0190) अस्पताल के बाहर खड़ी कर दी और अंदर चले गए। कुछ देर बाद लौटने पर उनकी मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। आसपास काफी तलाश के बाद भी वाहन का पता नहीं चलने पर उन्होंने थाना मणिपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई।
प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 51/26 धारा 305(बी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक चोरी की मोटरसाइकिल लेकर सांडबार पुलिया के पास घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदेही को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अक्षय पटेल उर्फ अक्षत (21 वर्ष), निवासी सिलसिला चौकी रघुनाथपुर थाना लुंड्रा बताया।
कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 50 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल बरामद कर ली।
पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी चोरी के मामले में थाना गांधीनगर से जेल भेजा जा चुका है। आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी मणिपुर उपनिरीक्षक सी.पी. तिवारी, एएसआई अनिल सिंह, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र जांगड़े, आरक्षक रामाशंकर यादव, निरंजन बड़ा, अनिल सिंह, उमाशंकर साहू तथा साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article विश्रामपुर में बिजली का ‘करंट’ या करप्शन? इंडस्ट्रियल कनेक्शन के जाल की पड़ताल शुरू..
Next Article मनरेगा के काम में मशीनों का इस्तेमाल! धूमाडांड पंचायत में गहरीकरण तालाब कार्य को लेकर सरपंच-सचिव पर मनमानी के आरोप..
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

पटवारियों के बाद अब बाबुओं की बारी? बलरामपुर जिले में वर्षों से जमे राजस्व कर्मचारियों के तबादले की उठी मांग।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग March 15, 2026
मनरेगा के काम में मशीनों का इस्तेमाल! धूमाडांड पंचायत में गहरीकरण तालाब कार्य को लेकर सरपंच-सचिव पर मनमानी के आरोप..
अपराध छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग March 15, 2026
विश्रामपुर में बिजली का ‘करंट’ या करप्शन? इंडस्ट्रियल कनेक्शन के जाल की पड़ताल शुरू..
छत्तीसगढ़ देश सरगुजा संभाग March 15, 2026
खबर के बाद पत्रकार को नोटिस, बसंतपुर मामले में उठा विवाद…
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग March 14, 2026

कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account