सरगुजा:–ग्राम पंचायत नावापारा कला के आश्रित ग्राम सुमेला घाघी में रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुनने के लिए विशेष सामूहिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति ने इसे एक जनभागीदारी उत्सव का रूप दे दिया।
भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और उनके विचारों को जनकल्याण व राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ा।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री सरगुजा विनोद हर्ष, पूर्व जिला उपाध्यक्ष डी.के. पूरिया, प्रदेश किसान मोर्चा सदस्य एवं मन की बात कार्यक्रम के प्रभारी महिला मोर्चा सरगुजा बुद्धमेत कुजूर, दरिमा मंडल के पूर्व महामंत्री दारा सिंह टेकाम, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला सदस्य जगदीश खलखो, बूथ प्रभारी धनी लाल, मंडल उपाध्यक्ष सत्यानंद बीसी तथा उप सरपंच सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के नागरिकों से सीधे संवाद का सशक्त माध्यम है, जो समाज के विभिन्न वर्गों को सकारात्मक सोच और विकास की मुख्यधारा से जोड़ता है।
ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री के संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। आयोजन का समापन राष्ट्रहित एवं गांव के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ किया गया।


