CGN 24CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Reading: 16.5 लाख की साइबर ठगी में म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार।
Share
Sign In
Font ResizerAa
Font ResizerAa
CGN 24CGN 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • अपराध
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
CGN 24 > अपराध > 16.5 लाख की साइबर ठगी में म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार।
अपराधसरगुजा संभाग

16.5 लाख की साइबर ठगी में म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार।

Last updated: June 27, 2025 1:20 pm
Surya Narayan
Share
SHARE
 

सरगुजा/गांधीनगर, 27 जून 2025
थाना गांधीनगर पुलिस ने साइबर अपराध में प्रयुक्त म्यूल अकाउंट के माध्यम से अवैध रूप से ठगी की रकम हासिल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैंक खाते में अलग-अलग राज्यों से जुड़ी ऑनलाइन ठगी की लगभग ₹16.50 लाख की राशि का लेन-देन हुआ था।

क्या है मामला।
भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र (I4C) के निर्देशानुसार, म्यूल अकाउंट धारकों पर सख्त कार्रवाई के लिए रायपुर पुलिस मुख्यालय से दिशा-निर्देश प्राप्त हुए। इसी के तहत थाना गांधीनगर पुलिस टीम ने ईसाफ बैंक खाता धारक सुधीर कुमार शर्मा के खाते की जांच की।

बैंक स्टेटमेंट से खुलासा हुआ कि देश के विभिन्न राज्यों से प्राप्त कुल 4 शिकायतों में आरोपी के खाते में ₹16,50,000 से अधिक की साइबर ठगी की राशि ट्रांसफर की गई थी।

आरोपी की गिरफ्तारी
पुलिस ने जांच के बाद पाया कि आरोपी ने सुनियोजित तरीके से अपने खाते का उपयोग साइबर फ्रॉड के लिए किया है।
आरोपी की पहचान सुधीर कुमार शर्मा, पिता स्व. नरेशचंद शर्मा, उम्र 42 वर्ष, निवासी शारदा धाम के पीछे, नमनाकला, थाना गांधीनगर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। उसके विरुद्ध थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 307/25, धारा 318(4), 319(2), 317(4) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, साइबर सेल से एएसआई अजीत मिश्रा, विपिन तिवारी, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, सुधीर सिंह, आरक्षक वीरेंद्र पैकरा, अनुज जायसवाल, रमेश राजवाड़े, अशोक यादव, लालदेव पैकरा, जितेश साहू, मनीष सिंह, अरविंद उपाध्याय, ऋषभ सिंह, घनश्याम देवांगन की अहम भूमिका रही।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article दुष्कर्म का आरोपी बांगो जिला कोरबा से गिरफ्तार
Next Article पूर्व जमीन विवाद की रंजिश पर से अपहरण की घटना कारित कर फिरौती की रकम मांगने के मामले मे 02 आरोपी गिरफ्तार।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

10kLike
14Follow
62Follow
9.3kSubscribe

Latest News

24 घंटे के भीतर 71 वारंटी भेजे गए जेल।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 2, 2026
रात्रि गश्त कर रहे अधिकारी व जवानों को कलेक्टर व डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने किया चेक।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग February 2, 2026
37वां सड़क सुरक्षा माह: जरही चौक पर जन-जागरूकता अभियान, हेलमेट वितरण व स्वास्थ्य परीक्षण
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग January 30, 2026
देवहरा गांव से वायरल हथियार वीडियो ने खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल।
छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग January 29, 2026

कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

दैनिक राशिफल

  SURYA NARAYAN

(Editor)
CGN 24 NEWS
Add – Jarhi, Distt- Surajpur, C.G. Pin no.- 497235
Mo. No. – 6266545400
Email – cgn24media@gmail.com

CGN 24CGN 24
Follow US
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |  CGN 24 NEWS | Design by DigApp Developers
Welcome Back!

Sign in to your account