आरक्षक जीडी के 6 और चालक आरक्षक के 5 अभ्यर्थियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
बैकुंठपुर/कोरिया:– जिला पुलिस बल कोरिया में आरक्षक संवर्ग चयन प्रक्रिया 2023-24 के तहत चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में सोमवार 30 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने 11 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी किए।
पुलिस विभाग से जारी जानकारी के अनुसार, 09 दिसंबर 2025 को अनुमोदित चयन सूची प्राप्त होने के बाद सभी अभ्यर्थियों का चरित्र सत्यापन, चिकित्सकीय परीक्षण एवं जाति सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कराई गई।

समस्त औपचारिकताओं में शासकीय सेवा के लिए पात्र पाए गए अभ्यर्थियों को चरणबद्ध तरीके से नियुक्ति दी जा रही है।
जिला कोरिया में अब तक आरक्षक (जीडी) के 14 और आरक्षक चालक के 6 अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जा चुकी थी। वहीं आज जारी आदेश के तहत आरक्षक (जीडी) के 6 तथा चालक आरक्षक के 5 अभ्यर्थियों सहित कुल 11 युवाओं को पुलिस विभाग में नई जिम्मेदारी सौंपी गई।
नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थियों में आरक्षक जीडी के रूप में सुनील कुमार, नीरज कुमार, सरला कुमारी, विकास कुमार यादव, चंद्र प्रताप सिंह और हीरा सिंह शामिल हैं।
वहीं चालक आरक्षक के रूप में सुशील कुमार यादव, प्रदीप कुमार केवट, महेंद्र सिंह, सूरज कुमार यादव और नीलांबर प्रसाद यादव को नियुक्ति आदेश प्रदान किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने सभी नव नियुक्त आरक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई। नियुक्ति आदेश मिलने के बाद अभ्यर्थियों और उनके परिजनों में खुशी का माहौल देखा गया।


